15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeराजनीतिINDIA ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरे दलों से...

INDIA ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरे दलों से बात करेगी AAP, दिल्ली चुनाव से पहले तनातनी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तनातनी बढ़ गई है. सूत्रों के मुताबिक अब आम आदमी पार्टी (AAP) INDIA ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करना चाहती है. इसके लिए वह दूसरे दलों से बात करेगी. इस मुद्दे को लेकर दोपहर 1 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को लेकर AAP नेताओं में भारी नाराजगी है. इसलिए अब AAP इंडिया अलायंस से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी. AAP का आरोप है कि कांग्रेस, बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है.

AAP नेताओं में कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के नेताओं की तरफ से लगातार हो रही बयानबाजी को लेकर AAP नेता नाराज हैं. एक दिन पहले ही दिल्ली यूथ कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. इसे लेकर भी AAP नेताओं में भारी नाराजगी है.

AAP पर गुमराह करने का लगाया आरोप
दरअसल, दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने 25 दिसंबर की शाम पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी. लाकड़ा ने आरोप लगाया था कि AAP ने अपनी योजनाओं के जरिए जनता को गुमराह किया है और उनके साथ धोखा किया है.

केजरीवाल के खिलाफ की है एक्शन की मांग
यूथ कांग्रेस ने शिकायत तब दर्ज कराई है, जब दिल्ली सरकार के ही कुछ विभागों ने AAP की योजनाओं की प्रमाणिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इन योजनाओं को भ्रामक बताते हुए जनता को चेतावनी दी गई है कि वे इनसे सावधान रहें. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपक लिया है और केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...