15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव: फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित दलाल के साथ AAP में शामिल हुए...

दिल्ली चुनाव: फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित दलाल के साथ AAP में शामिल हुए 80 बॉडी बिल्डर

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में लगे हुए हैं. इस बीच खेल और फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े रोहित दलाल और अक्षय दिलावरी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. रोहित दलाल के साथ करीब 70 से 80 बॉडी बिल्डर आज AAP में शामिल हुए हैं.

रोहित दलाल ने लोगों को फिट रखने के लिए काम किया है, इसके साथ ही कुश्ती और खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है.जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली के कई जिम मालिक आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे. ये भी कहा जा रहा है कि AAP सरकार बनने के बाद जिम से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

‘स्पोर्ट्स मसलों पर काम करेगी AAP’
रोहित दलाल और उनके साथ पार्टी ज्वाइन करने वाले लोगों का स्वागत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम सब को स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है. रोहित, तिलकराज और अक्षय ने लोगों को स्वस्थ रखने के लिए कम किया. इन्होंने अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भारत का कई बार प्रतिनिधित्व किया है. आज ये लोग युवाओं को ट्रेनिंग और प्रेरणा देते हैं. रोहित दलाल जिम सीरीज के मालिक हैं.”

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आने वाले दिनों कई जिम ओनर्स आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं. सरकार बनने के बाद स्पोर्ट्स, रेसलिंग और जिम एसोसिएशन के मसलों का समाधान करने के लिए AAP काम करेगी. AAP लीडर राम निवास गोयल ने कहा कि स्पोर्ट्स और फिटनेस जगत से जुड़े हुए ये सभी लोग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी के कामों से प्रभावित होकर हमारे साथ जुड़े हैं. इससे दिल्ली में हमारी पार्टी को काफी फायदा होगा.

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...