15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeराजनीतिPoK गायब, जानबूझकर तो गलत नक्शे नहीं दिखाए जा रहे... बीजेपी ने...

PoK गायब, जानबूझकर तो गलत नक्शे नहीं दिखाए जा रहे… बीजेपी ने कांग्रेस से पूछे सवाल

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक के बेलगावी में 1924 के कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर पर भारत के मानचित्र को कथित रूप से गलत तरीके से प्रदर्शित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति करार दिया है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शताब्दी समारोह के जश्न के तहत पूरे बेलगावी शहर में ये पोस्टर लगाए हैं। बीजेपी के अनुसार पोस्टर पर प्रदर्शित भारत के मानचित्र में पीओके और अक्साई चिन को नहीं दिखाया गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार कहा कि कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किए गए मानचित्र से पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) और अक्साई चिन गायब प्रतीत होता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि (मानचित्र) महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने भारत का गलत मानचित्र इस्तेमाल किया है।

त्रिवेदी ने पूछा देश के विभिन्न हिस्सों को हटाकर भारत का नक्शा क्यों दिखाया जा रहा है? क्या यह महज संयोग है या किसी व्यवस्थित भारत विरोधी प्रयोग का हिस्सा है? यह किसके इशारे पर हो रहा है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा, क्या इस बारे में सोरोस की किसी गुप्त सेवा या विदेश में स्थित अन्य भारत विरोधी ताकतों से कोई संकेत मिल रहा है, जिनके साथ आपके हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं।

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा देश का गलत मानचित्र इस्तेमाल करने से भारत को विघटित करने का सपना देखने वाली ऐसी ताकतों के साथ पार्टी की साठगांठ अब बिल्कुल स्पष्ट हो गई है। सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि यह तस्वीर साफ करती है कि कांग्रेस भारत को बर्बाद करने वाली ताकतों के साथ मिलकर काम कर रही है और यह कोई इकलौती घटना नहीं है।

त्रिवेदी ने दावा किया कि कांग्रेस की सहयोगी और तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने पिछले साल अक्टूबर में भी ऐसा ही नक्शा जारी किया था। इसमें भी PoK और अक्साई चिन को भारत से अलग दिखाया गया था। त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 2020 और 2022 में भी ऐसा ही किया था। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या यह एक संयोग है या भारत विरोधी एक सुनियोजित प्रयोग का हिस्सा है।

त्रिवेदी ने कहा मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ऐसी सभी ताकतों के प्रति सतर्क है। हमें पूरा भरोसा है कि देश की जनता भी उतनी ही सतर्क है और ऐसी ताकतों पर नजर रख रही है।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...