20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यगुजरात : 'अब मेरा कोई नहीं है...', चाकू मारकर ले ली पत्नी...

गुजरात : ‘अब मेरा कोई नहीं है…’, चाकू मारकर ले ली पत्नी और बेटे की जान, माता पिता को किया जख्मी

Published on

सूरत,

गुजरात के सूरत शहर में एक शख्स ने अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में उसकी पत्नी और उसके बच्चे की मौत हो गई है जबकि उसके माता-पिता का घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स ने खुद भी अपने दोनों हाथों की नसें काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. उसका भी इलाज अस्पताल में चल रहा है.

सरथाना इलाके में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच पड़ताल शुरू कर दी थी. घटना के पीछे की वजह फिलहाल पारिवारिक झगड़ा बताया गया है. राजहंस स्वप्न सृष्टि कॉलोनी के सूर्या अपार्टमेंट में रहने वाले आरोपी स्मिथ जियानी ने खुद के दोनों हाथ की नस भी काट ली.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और इस मामले की जांच शुरू की थी.

रिश्तों का कत्ल करने के पीछे की वजह की बात करें तो फिलहाल मालूम पड़ा है कि स्मिथ के बड़े पापा की कुदरती मौत हो गई थी. वहां पर स्मित अपने परिवार के साथ बैठने जाते थे. ऐसे में जब कल वह एक बार फिर वहां पर गए तो उनके परिवार वालों ने कहा कि आपको मेरे घर पर नहीं आना चाहिए. इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई. स्मिथ को लगा कि अब उसका कोई नहीं है और वह अपने ही परिवार पर हमलावर हो गया.

जानकारी के अनुसार अपनी मां को मारते वक्त भी वह यही कह रहा था कि अब मेरा कोई नहीं है, मैं अकेला हो गया हूं. ऐसा बोलकर उसने चार लोगों पर हमला करके दो को मौत के घाट उतार दिया. 35 साल का स्मिथ जियानी ऑनलाइन बिजनेस करता है. उसकी मां विलास बेन की उम्र 60 है जबकि पिता लाभू की उम्र करीबन 65 वर्ष है . मृतक पत्नी हीरल बेन की उम्र 30 साल हैं जबकि उसके मृतक बेटे चाहित की उम्र करीबन 4 साल है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...