9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलजिम्बाब्वे ने खड़ा किया रनों का पहाड़, बनाया टेस्ट इतिहास का सबसे...

जिम्बाब्वे ने खड़ा किया रनों का पहाड़, बनाया टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, तीन प्लेयर्स की सेंचुरी

Published on

बुलवायो:

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी दो टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया। मेजबान टीम ने अपने तीन खिलाड़ियों के शतक के बूते जिम्बाब्वे के टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 586 रन खड़ा कर दिया। इससे पहले जिम्बाब्वे का टेस्ट में बेस्ट स्कोर (563/9 पारी घोषित) था। जनवरी 2001 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया वो मैच ड्रॉ हुआ था। जिम्बाब्वे ने छठी बार टेस्ट में 500 रन का आंकड़ा पार किया है।

तीन प्लेयर्स ने ठोकी सेंचुरी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए पहली पारी में तीन-तीन प्लेयर्स ने सेंचुरी ठोकी। सीन विलियमन्स ने सबसे ज्यादा 154 रन बनाए। कप्तान क्रेग इरविन ने 104 रन की पारी खेली। ब्रायन बेनेट ने नाबाद 110 रन बनाए। ओपनर बेन करन ने 68 रन बनाए। इससे पहले 2001 में ट्रेवर ग्रिपर (112), एंडी फ्लावर (114*) और क्रेग विशार्ट (114) ने चटोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाए थे। उससे पहले 1995 में पाकिस्तान के खिलाफ एंडी फ्लावर (201*), ग्रांट फ्लावर (156) और गाइ व्हिटाल (113*) ने शतकीय पारी खेली थी।

विलियमन्स के नाम अनोखा रिकॉर्ड
अपनी पारी के दौरान सीन विलियम्स टेस्ट शतक लगाने वाले डेव हॉटन के बाद दूसरे सबसे उम्रदराज जिम्बाब्वे के प्लेयर बन गए। दूसरी ओर ब्रायन बेनेट (21 वर्ष 46 दिन), हैमिल्टन मसाकाद्जा (17 वर्ष 352 दिन) के बाद टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा जिम्बाब्वे खिलाड़ी बन गए। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में डेब्यू किया था, जहां वह दो पारियों में सिर्फ 18 रन ही बना सके।

टेस्ट में छठी बार 500+ स्कोर
इससे पहले जिम्बाब्वे ने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 500 रन का आंकड़ा पार किया है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बार कारनामा किया है। जिम्बाब्वे ने तीन साल से ज्यादा समय से कोई टेस्ट नहीं जीता है। आखिरी टेस्ट जीत भी उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ ही मिली थी। ये मैच मार्च 2021 में अबू धाबी में खेला गया था। तब से जिम्बाब्वे छह टेस्ट हार चुका है जबकि एक मुकाबला ड्रॉ हुआ है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...