15.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीति'बीजेपी और कांग्रेस मिलकर AAP को रोकना चाहते हैं', LG के जांच...

‘बीजेपी और कांग्रेस मिलकर AAP को रोकना चाहते हैं’, LG के जांच वाले आदेश पर बोले अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत रजिस्ट्रेशन से संबंधित आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है. दिल्ली की महिला मतदाताओं को प्रति माह 2,100 रुपये देने का वादा करने के बाद AAP की ओर से यह रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है. उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से यह जांच करने को कहा है कि क्या कोई ‘अनधिकृत व्यक्ति’ दिल्ली की महिलाओं को प्रस्तावित 2,100 रुपये प्रति माह के लिए फॉर्म भरवा रहा है.

दिल्ली एलजी की ओर से जांच का आदेश दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘भाजपा महिला सम्मान और संजीवनी योजनाओं से परेशान है, क्योंकि वह दिल्ली चुनाव हार रही है. महिला सम्मान कार्ड, संजीवनी योजना के लिए लाखों लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं. कई भाजपा नेताओं ने मुझे फोन करके कहा- हमारे लिए चुनाव खत्म हो गया है. इसके बाद उन्होंने पंजी​करण शिविरों पर उत्पात मचाना शुरू किया है. इन योजनाओं के लिए लोगों का रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए वे हमारे शिविरों में गुंडे भेज रहे हैं. उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को कैंपों में भेजा.’

बीजेपी-कांग्रेस मिलकर दिल्ली में AAP को रोकना चाहते हैं
अरविंद केजरीवाल ने कहा- बीजेपी में हिम्मत नहीं है इसलिए उसने कांग्रेस के संदीप दीक्षित से शिकायत दर्ज कराने को कहा. कांग्रेस और बीजेपी मिलकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को रोकने का काम कर रही हैं. लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा, ‘आप महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना के लिए खूब रजिस्ट्रेशन करवाएं. चुनाव जीतने के बाद हम ये दोनों योजनाएं लागू करेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी वाले क्या जांच करेंगे? इसमें जांच करने के लिए क्या है? इन योजनाओं को लागू नहीं किया गया, यह हमारी पार्टी का चुनावी वादा है. हमने कहा है कि चुनाव के बाद हम इन योजनाओं को लॉन्च करेंगे. भाजपा सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के लिए 2025 का चुनाव लड़ रही है. भाजपा महिला सम्मान योजना बंद करना चाहती है.’ उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली वालों ने बीजेपी को वोट दिया तो सरकार बनने पर वे दिल्ली वालों को मिल रही फ्री बिजली, पानी, बस, शिक्षा, सबकुछ बंद कर देंगे.

खुलेआम पैसे बांटने वाले प्रवेश वर्मा पर कार्रवाई क्यों नहीं
उन्होंने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘वह खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, वोट खरीद रहे हैं. उनके खिलाफ कोई जांच क्यों नहीं होती, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती. हमने ऐसा कलियुग नहीं देखा जब खुलेआम पैसा बांटा जा रहा हो और कोई कार्रवाई नहीं हो रही हो. मैं दिल्ली के मतदाताओं से कहना चाहता हूं- आपको केजरीवाल पर भरोसा है न? मैंने वादा किया था, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी दूंगा. उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है. बीजेपी ने इन योजनाओं को रोकने की बहुत कोशिशें कीं, लेकिन मैंने अपना वादा निभाया.’

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...