13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमीका सिंह ने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पर लगाए चौंकाने...

मीका सिंह ने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पर लगाए चौंकाने वाले आरोप- इतने ड्रामे किए, अलग-अलग कमरा मांगा

Published on

सिंगर मीका सिंह ने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। मीका ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान लंदन में बिपाशा और करण ने क्या किया था। सिंगर के मुताबिक, वहां जो कुछ भी हुआ, उसके बाद उन्होंने कान पकड़ लिए कि कभी कोई फिल्म प्रोड्यूस नहीं करेंगे। मीका ने बिपाशा और करण के साथ ‘डेंजरस’ नाम से एक फिल्म बनाई थी। वह इसके प्रोड्यूसर थे। मीका सिंह ने ‘कड़क’ नाम के पॉडकास्ट शो में इसी फिल्म से जुड़ा बिपाशा और करण का खौफनाक वाकया सुनाया। मीका ने कहा कि उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत ही बुरा रहा।

मीका सिंह ने बताया बिपाशा और करण ने क्या किया था
Mika Singh ने कहा, ‘एक बार मैंने गलती की थी। मैंने एक पिक्चर बनाई थी ‘डेंजरस’, जिसमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर थे। मैंने प्रोड्यूस की और बहुत अच्छा-खासा पैसा उसमें ठोक दिया। टीम भी बड़ी सॉलिड थी। विक्रम भट्ट साहब ने वो फिल्म लिखी थी। मैंने पूरी उनकी ही टीम ले ली। मैंने कभी कहा नहीं, लेकिन मेरा एक्सपीरियंस बहुत बुरा रहा। पूरा लंदन में शूट हो रहा है और फालतू के ड्रामे, ये वो।’

‘बहुत ही खराब एक्सपीरियंस रहा, अक्षय पाजी ने भी रोका’
मीका ने आगे कहा, ‘करण सिंह ग्रोवर एक हैंडसम लड़का है। मेरी बजट में मूवी बन जाएगी और न्यूकमर लड़की लॉन्च करूंगा। मेरा बजट छोटा था, लेकिन बिपाशा ने कहा कि मैं और करण आ जाते हैं। वो बजट में आ भी गए। पर बहुत ही खराब एक्सपीरियंस रहा। अक्षय पाजी ने मुझसे कहा था कि तेरा दिमाग खराब है? तू प्रोड्यूसर क्यों बन रहा है? प्रोड्यूसर का मतलब है कि वैनिटी वैन के बाहर खड़े रहो और टिक-टिक करते रहो।’

सलमान ने भी कहा था- जिन्हें ले रहे हो फिल्म में उनसे ज्यादा तुम फेमस
मीका सिंह के मुताबिक, सलमान ने भी उन्हें बोला था कि जिन्हें तुम फिल्म में ले रहे हो, उनसे ज्यादा पॉपुलर तो तुम खुद हो। तुम ही फिल्म में आ जाओ। लेकिन मीका ने उनकी बात नहीं सुनी और ठान लिया था कि प्रोड्यूसर बनना है।

बिपाशा और करण ने अलग-अलग रूम मांगे, रोमांटिक सीन से इनकार
मीका बोले, ‘मैं 50 लोगों की टीम लंदन लेकर गया और वहीं पर दो महीने से शूटिंग चल रही है। जबकि एक महीने का प्लान था। वहां पर कुछ चीजें हुईं। जैसे कि हमने रूम दिखाया और सोचा कि पति-पत्नी हैं, तो उसमें रहेंगे। लेकिन वो बोले कि हमें अलग-अलग रूम चाहिए। भई तुम शादीशुदा हो तो अलग-अलग रूम क्यों चाहिए?’ और तो और दोनों ने फिल्म में एक रोमांटिक सीन करने से भी इनकार कर दिया था।

‘मैंने कान पकड़ लिए कि अब फिल्म प्रोड्यूस नहीं करूंगा’
मीका फिर बोले, ‘फिर ये दोनों किसी और होटल में शिफ्ट हो गए। जबकि जिस होटल में हम ठहरे थे वहां ‘जुड़वां’ की शूटिंग हुई थी। जब स्टंट का सीन आया तो करण की टांग फ्रैक्चर हो गई। शूट फिर रुक गया। ये छोटी छोटी चीजें थीं, जो बहुत इफेक्ट करती हैं। तब मैंने कान पकड़ लिए कि मैं कोई फिल्म प्रोड्यूस ही नहीं करूंगा।’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...