16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीति5000 नाम काटे, 7 हजार नए जोड़े...बीजेपी पर आरोप लगाकर केजरीवाल ने...

5000 नाम काटे, 7 हजार नए जोड़े…बीजेपी पर आरोप लगाकर केजरीवाल ने दिल्ली के DEO को लिखे पत्र में क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव से पहले वोट काटने वाले दावे पर आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी कड़ी में आज पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के DEO को चिट्ठी लिखी है। लेटर में उन्होंने 15 दिन में 5000 से ज्यादा लोगों के वोट काटने और 7000 से ज्यादा नए नाम जोड़ने के लिए बीजेपी की तरफ से आवेदन दिए जाने का दावा करते हुए जांच की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए बकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। केजरीवाल ने कहा कि BJP फर्जीवाड़े की तैयारी कर रही है। जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाए तो अब 15 दिनों में हजारों लोग कहां से आ गए, जिनके वोट बनवाए जा रहे हैं। BJP बाहर से लोगों को ला रही है,जिनके फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं।

डीईओ लिखी चिट्ठी में क्या है?
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के शिक्षा निदेशालय को लिखे पत्र में कहा कि मैं आपके तत्काल ध्यान में लाने के लिए लिख रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त हुए मतदाता जोड़ने और हटाने के आवेदनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। आपके संदर्भ के लिए,इन आवेदनों का एक स्नैपशॉट भी पत्र में अटैच है।

उन्होंने आगे लिखा कि चुनावी प्रक्रिया की अखंडता की रक्षा के लिए,मैं दृढ़ता से आग्रह करता हूं कि जब तक यह प्रवास (यानी फॉर्म 8) का मामला न हो और मृत्यु का मामला न हो,जिसके साथ मृत्यु प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है, तब तक निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी मतदाता को हटाया नहीं जाना चाहिए। किसी भी स्थिति में,कठोर वेरिफिकेशन के बिना किसी का भी नाम नहीं हटाया जाना चाहिए।

बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में बीजेपी ने हजारों वोट कटवाने की एप्लीकेशन दे दी। मतदाताओं के वोट कटवाकर BJP लोगों से उनके देश के नागरिक होने का अधिकार छीन रही है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में BJP इन तीन हथकंडों से चुनाव जीतना चाहती है-
➤आम आदमी पार्टी के वोट कटवाकर
➤फर्जी वोट बनवाकर
➤पैसों से वोट खरीदकर

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...