16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिगंदी राजनीति... मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार विवाद पर सियासत तेज, कांग्रेस...

गंदी राजनीति… मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार विवाद पर सियासत तेज, कांग्रेस पर भड़के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार मामले में गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। दरअसल राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट की बजाय निगमबोध घाट पर करने को लेकर निशाना साधा है। साथ ही दो बार के प्रधानमंत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

पुरी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘कोई विवाद नहीं है, लेकिन इसे बनाया जा रहा है। कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है।’ पुरी ने BJP की ओर से प्रोटोकॉल की अनदेखी करने के दावों पर कहा, ‘अंतिम संस्कार के लिए विशेष व्यवस्था का अनुरोध करने वाला कांग्रेस का पत्र देर से पहुंचा। पुरी ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक पत्र लिखा, और गृह मंत्रालय ने उनके अनुरोध पर सहमति जताते हुए एक पत्र जारी किया। यह पत्र सिंह के निधन के अगले दिन, आधी रात के तीन मिनट बाद हमें मिला।’

पुरी ने कहा, सिख समुदाय ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना की। बीजेपी हमेशा उनके काम की प्रशंसा करती रही है और उनसे प्रेरणा लेती है। आने वाले दिनों में उनका स्मारक भी बनेगा। पुरी ने कहा, ‘बीजेपी बेवजह के विवादों में नहीं पड़ना चाहती। बीजेपी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का सम्मान करती है।’

‘भारी बारिश के कारण…’
पुरी ने मनमोहन सिंह के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार के फैसले का कारण उस दिन दिल्ली में भारी बारिश को बताया। उन्होंने कहा, ‘राजघाट के आसपास का इलाका समतल है और वहां जलभराव हो जाता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। कांग्रेस से पूछिए कि क्या इतने कम समय में ऐसी परिस्थितियों में ढांचे खड़े करना संभव था।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी अपने ही नेताओं का ‘अपमान’ किया है। उन्होंने कहा, ‘यह वही कांग्रेस है जिसने पीवी नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में नहीं आने दिया, और उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में किया गया।’

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...