16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिभगवान अयप्पा के दर्शन, केजरीवाल की तारीफ, दिल्ली चुनाव पर क्या बोले...

भगवान अयप्पा के दर्शन, केजरीवाल की तारीफ, दिल्ली चुनाव पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

Published on

मुंबई

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के प्रशासन और कामकाज की तारीफ की है। आदित्य ठाकरे यहां भगवान अय्यप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में मुझे दर्शन करना बहुत अच्छा लगता है, इसलिये यहां मैं अक्सर आता रहता हूं। जब मीडिया ने उनसे दिल्ली में मतदाता सूची से छेड़छाड़ के आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने सीधे तौर पर उस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की। इसकी बजाय उन्होंने कहा कि अगर आप देखें तो दिल्ली में जो बदलाव अरविंद केजरीवाल ने किया है। वह अद्भुत है। उन्होंने दिल्ली में बहुत काम किया है। वह ऐसे ही विकास करते रहे हैं। हम चाहते हैं कि वह आगे भी ऐसे ही काम करते रहें।

केजरीवाल का बीजेपी पर आरोप
दरअसल आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 दिन में लगभग पांच हजार मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बीजेपी ने 7,500 नए नाम जोड़ने के लिए भी आवेदन दिया है। अरविंद केजरीवाल हमेशा की तरह इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। वहीं बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रवेश वर्मा के मैदान में उतरने की पूरी संभावना है।

देश में चुनाव के नाम पर हो रहा खेल
आप संयोजक ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में कुल एक लाख छह हजार मतदाता हैं। बीजेपी ने उनमें से पांच प्रतिशत नाम डिलीट करवाने और 7.5 प्रतिशत नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिया है। इसके बाद फिर चुनाव कराने की जरूरत ही नहीं रहेगी क्योंकि 12 फीसदी से ज्यादा वोट इधर के उधर कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव के नाम पर खेल हो रहा है।

बीजेपी का पलटवार
भारतीय जनता पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल यह सवाल उठा रहे हैं कि क्योंकि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम डंके की चोट पर कहते हैं कि आपने दिल्ली में रोहिंग्या और बंगलादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े हैं। हर विधानसभा में इनके पास आठ-दस हजार ऐसे मतदाता हैं, और एक हिंदू परिवार के घर में दो या पांच लोग रहते हैं, लेकिन उनके नाम पर 50-50 वोटर आईडी कार्ड हैं।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...