5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपाकिस्तान को हराकर साउथ अफ्रीका WTC फाइनल में... अब एक स्पॉट के...

पाकिस्तान को हराकर साउथ अफ्रीका WTC फाइनल में… अब एक स्पॉट के लिए 3 टीमों में जंग

Published on

सेंचुरियन,

साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में जगह बना ली है. टेम्बा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर ये उपलब्धि हासिल की. मुकाबले में अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 148 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने खेल के चौथे दिन (29 दिसंबर) के दूसरे सत्र में हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका पहली बार WTC फाइनल में पहुंचा है.

टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने एक समय 99 रनों पर ही आठ विकेट खो दिए थे. यहां से मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा ने 51 रनों की नाबाद पार्टनरशिप करके साउथ अफ्रीका को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया. रबाडा 31 और जानसेन 16 रन पर नॉटआउट रहे. तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन जानसेन-रबाडा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 में फाइनल में साउथ अफ्रीक की तो एंट्री हो गई है, लेकिन दूसरी टीम का इंतजार जारी है. अब एक स्पॉट के लिए तीन टीमें रेस में बनी हुई हैं. इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका शामिल है. न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से पहले ही आउट हो चुके हैं. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल अगले साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है.

♦ भारतीय टीम को आसानी से फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों टेस्ट (मेलबर्न भी शामिल) जीतने होंगे. यदि भारतीय टीम एक भी मुकाबला ड्रॉ कराती है या हारती है तो उसे दूसरे नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

♦ यदि भारतीय टीम सीरीज को 2-1 से जीतती है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की घरेलू सीरीज में कम से कम एक मैच को ड्रॉ करा ले.

♦ यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-2 से ड्रॉ होती है, तो भारत 55.26 प्रतिशत अंकों पर समाप्त होगा. ऐसे में भारतीय टीम तभी फाइनल में पहुंचेगी जब श्रीलंका अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 या 2-0 से जीत हासिल करे.

♦ यदि मेलबर्न और सिडनी टेस्ट ड्रॉ पर छूटते हैं तो भारतीय टीम 53.51 अंकों पर समाप्त करेगी. ऐसे में भारत तभी फाइनल में पहुंचेगा, जब श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 से सीरीज जीते या 0-0 से बराबरी करे. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 0-0 से बराबर होने पर ऑस्ट्रेलिया के भारत के समान 53.51 प्रतिशत अंक होंगे. लेकिन इस चक्र में अधिक सीरीज जीतने के आधार पर भारत उससे आगे रहेगा. यदि श्रीलंका 2-0 से सीरीज जीतता है, तो वो भारत से आगे हो जाएगा.

♦ यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-2 से हार जाती है तो वो 51.75 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल की रेस बाहर हो जाएगी.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी पॉइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी थी. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 पॉइंट मिलते हैं.

वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाते हैं. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 पॉइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध हैं. जीत प्रतिशत के आधार पर पॉइंट्स टेबल में रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...