16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में मेरी विधानसभा से वोट कटवाए जा रहे... अरविंद केजरीवाल के...

दिल्ली में मेरी विधानसभा से वोट कटवाए जा रहे… अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर क्या बोला चुनाव आयोग?

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा हर हाल में चुनाव जीतना चाहती है। इसलिए लगातार वोट कटवाने के एप्लीकेशन डाले जा रहे हैं। इसके साथ-साथ नए वोट जोड़ने के भी एप्लीकेशन दिए जा रहे हैं। जिनका कोई अता-पता नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मेरी विधानसभा नई दिल्ली इलाके में बीते 15 दिनों में ही अभी तक 5 हजार से ज्यादा वोट कटवाने के एप्लीकेशन दिए गए हैं और 10 हजार से ज्यादा नए वोट जोड़ने के एप्लीकेशन भी दिए गए हैं। केजरीवाल के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब आया है।’

चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा, ‘ड्राफ्ट मतदाता सूची 29 अक्टूबर को जारी की गई थी। इस पर 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक मिले सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा 24 दिसंबर तक कर दिया गया है अब 1 जनवरी तक जो एप्लीकेशन आएंगी उनका निपटारा कर फाइनल लिस्ट 6 जनवरी तक जारी की जाएगी। इसी के साथ चुनाव आयोग ने कहा कि वोटर्स लिस्ट में जोड़ना, घटाना और मॉडिफिकेशन होती रहती है और अभी भी चल रही है।’

केजरीवाल ने क्या दावा किया?
केजरीवाल ने कहा, ‘1 लाख 6 हजार वोट कुल नई दिल्ली विधानसभा में मौजूद हैं। 29 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक सिर्फ 900 वोट डिलीट के लिए एप्लीकेशन आए थे और 15 दिसंबर से अभी तक 5 हजार वोट डिलीट करने के लिए भाजपा ने एप्लिकेशन डाली है। जबकि 29 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने समरी रिवीजन के बाद वोटर लिस्ट जारी की थी। 2 महीना चुनाव आयोग घर-घर जाकर रिवीजन का काम करता है तो उसके बाद यह एप्लीकेशन क्यों आ रही है।’

‘भाजपा तीन हथकंडे अपना रही’
उन्होंने कहा कि वोट तो नागरिकता का प्रमाण है। ऐसे में वोट डिलीट करने की एप्लीकेशन से उनको मिलने वाले लाभ से लोगों को वंचित किया जा रहा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा तीन हथकंडे अपना रही है। जिसमें पहला वोट कटवाने का, दूसरा फर्जी वोट जुड़वाने का और तीसरा पैसे बांटकर वोट खरीदने का। इन हथकंडों के जरिए भाजपा लगातार हारे हुए चुनाव को जीतने का प्रयास कर रही है।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...