11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहार: नानी के घर घूमने आए युवक की मिली सिर कटी लाश,...

बिहार: नानी के घर घूमने आए युवक की मिली सिर कटी लाश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा था टूटा मोबाइल

Published on

बेगूसराय,

बिहार के बेगूसराय में सिर कटी लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, घटना बखरी थाना क्षेत्र के चकचनरपत की है जहां एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से गांव में लोग बेहद डर गए हैं. पुलिस ने सिर को बरामद कर लिया है, जबकि शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश जारी है.

नानी के घर घूमने आया था मृतक युवक
मृतक की पहचान खगड़िया जिले के भदास गांव के रहने वाले 22 साल के छोटू कुमार के रूप में हुई है. छोटू दो दिन पहले अपने मामा हरिनंदन महतो के घर आया था. पुलिस को सूचना मिली कि चकचनरपत में मुकेश यादव के पोखर के पास एक कटा हुआ सिर पड़ा है.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सिर को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान की. घटनास्थल से करीब 600-700 मीटर दूर समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के सलौना और इमली स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर खून और मोबाइल के टूटे हुए हिस्से भी मिले हैं.

बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी है. एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया. पुलिस ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

हत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से मामले की जांच
वहीं सिर कटी लाश मिलने के बाद डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और ट्रेन दुर्घटना दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है. हालांकि, अब तक के साक्ष्यों के आधार पर ऐसा लगता है कि युवक की हत्या कर उसके सिर को अलग कर दिया गया और शरीर को कहीं और फेंक दिया गया. पुलिस मृतक के शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश कर रही है.

मृतक छोटू कुमार खगड़िया जिले के भदास गांव का रहने वाला था और अपने मामा के घर वार्ड नंबर-6, चकचनरपत आया था. परिवार और रिश्तेदारों में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...