11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यदिल्ली के युवक की गोवा में मौत, सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान...

दिल्ली के युवक की गोवा में मौत, सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान अचानक हुआ था बेहोश

Published on

नई दिल्ली,

गोवा के उत्तरी जिले के धारगल गांव में आयोजित सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान एक दिल्ली निवासी की मौत हो गई. गोवा पुलिस प्रवक्ता ने मृतक की पहचान करन कश्यप (26) के रूप में की है, जो दिल्ली के रोहिणी इलाके का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात 9:45 बजे हुई. करन कश्यप फेस्टिवल के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत मापुसा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में किया जाएगा. यदि किसी प्रकार की साजिश या संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

बता दें कि एशिया का सबसे बड़ा और विश्व का 11वां रैंक वाला संगीत समारोह सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल 28 से 30 दिसंबर, 2024 तक गोवा में हो रहा है. इसके लिए हाईकोर्ट ने हाल ही में अनुमति दी थी. बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा अदालत ने साल 2024 की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए गोवा में आयोजित होने वाली सनबर्न पार्टी को सशर्त अनुमति दी थी.

उत्तरी गोवा के वाघाटोर बीच पर हर साल सनबर्न होता था, लेकिन स्थानीय विरोध के कारण आयोजकों ने सनबर्न का आयोजन दक्षिण गोवा में करने का निर्णय लिया था. हालांकि, दक्षिण गोवा और गोवा की कई पंचायतों ने इस सनबर्न का विरोध किया और विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रस्ताव भी पारित किए गए. दक्षिण गोवा में विरोध को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने उत्तरी गोवा के धारगढ़ में डेल्टिन सिटी च्या क्षेत्र में इस सनबर्न का आयोजन करने का निर्णय लिया था. इसके लिए स्थानीय धारगल पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर एक प्रस्ताव पारित किया गया.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...