11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यनगर निगम टीम पर हमला, सुषमा खर्कवाल का पुलिस कमिश्नर ने नहीं...

नगर निगम टीम पर हमला, सुषमा खर्कवाल का पुलिस कमिश्नर ने नहीं उठाया फोन, गुस्साई मेयर ने डीएम को किया कॉल

Published on

लखनऊ

राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के मानस एन्क्लेव शुभ कांप्लेक्स के पास रविवार को करीब एक घंटे तक चले बवाल के दौरान असमियों ने लाठी डंडों और तलवार से नगर निगम टीम पर हमला किया। सूचना मिलते ही तुरंत नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी सात आकाश कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखते ही हमलावार भागने लगे, लेकिन पुलिस ने हमला करने वालों में से कुछ को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मेयर सुषमा खर्कवाल पहुंचीं। उन्होंने घटना की निंदा की और अवैध बस्ती को हटाने के लिए कहा, जिसके बाद झोपड़ पट्टी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

जमीन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी
घटना से नाराज महापौर सुषमा खर्कवाल ने पुलिस अधिकारियों को भी खरी-खोटी सुनाई। मेयर ने घटना की जानकारी देने के लिए पुलिस कमिश्नर को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इस पर डीएम को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए महापौर ने कहा कि ये बांग्लादेशी हैं, जिन्होंने उनकी महिला अधिकारी पर हमला किया है, जब तक बस्ती नहीं उजाड़ी जाती है, वह मौके से नहीं हटेंगी। इस तरह से हमले होंगे तो उनका मेयर पद पर रहना बेकार है। मेयर ने कहा कि डंडे के साथ ही तलवार से भी हमला किया गया है। 50 मीटर पर इंदिरानगर थाना है, लेकिन अवैध तरह से बस्ती चल रही है। मेयर ने कहा कि यहां तमाम तरह के अवैध काम हो रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जमीन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

हर झोपड़ी से पांच सौ रुपये किराया वसूला जाता है
जिस जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी बसी हुई थी, वह जमीन चांद बाबू की है। चांद बाबू हर झोपड़ी से 500 रुपये किराया वसूल करता है। करीब यहां पर 100 झोपड़ियां मिली हैं, जिनमें बिजली-पानी कनेक्शन तक मिले हैं। शहर में ऐसी कई बस्तियां बसी हुई हैं। जहां ज्यादातर रहने वाली बांग्लादेशी कबाड़ और कूड़ा बीनने का काम करते हैं। कुछ साल पहले जानकीपुरम में इसी तरह बस्तियों में रहने वालों ने टीम पर तलवार से हमला कर दिया था।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...