9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपटना में BPSC छात्रों पर पानी की बौछार, तीन दिन में 2...

पटना में BPSC छात्रों पर पानी की बौछार, तीन दिन में 2 बार पुलिस ने तोड़ी लाठी, नीतीश सरकार पर उखड़ीं प्रियंका गांधी

Published on

पटना

बिहार की राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज और पानी की बौछार के बाद सियासत तेज हो गई। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इसे अमानवीय बताया है, और कहा कि भाजपा का ‘डबल इंजन युवाओं पर ‘डबल अत्याचार’ कर रहा है। इस घटना में कई छात्र घायल हो गए हैं।

पटना में पानी की बौछार
दरअसल, रविवार को 70वीं BPSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की। वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पटना में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार पर युवाओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाया।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा है
प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है। लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है। इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठी चार्ज करना अमानवीय है। भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है।

बीपीएसपी परीक्षा रद्द करने की मांग
बता दें कि पटना के गांधी मैदान के पास प्रदर्शन कर रहे छात्र 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन वे सड़क पर डटे रहे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पहले पानी की बौछार की और फिर लाठीचार्ज किया। कई छात्रों को चोटें आईं। कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे और उन्हें घसीटकर सड़क से हटाया। महिला प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

4 जनवरी को होनी है परीक्षा
बता दें कि हो हंगामे के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी है। लगभग 12000 छात्रों के लिए 4 जनवरी 2025 को दोबारा परीक्षा होगी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए होगी जो 13 दिसंबर को पटना के बापू परिसर परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे थे। पुलिस की कार्रवाई की राजनीतिक दलों ने निंदा की है। विपक्षी दलों ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this