9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्ययूट्यूब पर डाले जा रहे आपत्तिजनक वीडियो... एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ने CM...

यूट्यूब पर डाले जा रहे आपत्तिजनक वीडियो… एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ने CM फडणवीस को सौंपी शिकायत

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में एक ओर जहां सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर राजनीति गर्म है तो वहीं दूसरी तरफ मराठी एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ने खुद के चरित्र पर सवाल खड़े किए जाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी विधायक सुरेश धस को माफी मांगने का अल्टीमेटम देने के बाद माली ने रविवार को सीएम फडणवीस से मुलाकात की है। प्राजक्ता माली ने सीएम से उनके सागर बंगले पर मुलाकात की। माली ने सीएम को एक शिकायत भी सौंपी। इसमें उन्होंने उनके चरित्र पर सवाल खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला आयोग में भी शिकायत
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि सीएम फडणवीस ने माली को आश्वस्त किया है कि उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माली ने सीएम से यह भी शिकायत की कि कुछ लोग यूट्यूब पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया। इससे पहले माली ने महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई थी। सरपंच की हत्या मामले में एनसीपी नेता और मंत्री धनजंय मुंडे पर निशाना साधते हुए बीजेपी के आष्टी से विधायक सुरेश धस ने प्राजक्ता माली पर टिप्पणी की थी।

कौन हैं प्राजक्ता माली?
प्राजक्ता माली मराठी फिल्म और टेलीविजन की बेहद चर्चित और लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। आठ अगस्त, 1989 को प्राजक्ता का जन्म सोलापुर के बार्शी में हुआ था। इसके बाद उनका लालन-पालन पुणे में हुआ है। 35 साल की प्राजक्ता माली बीजेपी विधायक सुरेश धस की टिप्पणी से नाराज है। उन्होंने धस से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्राजक्ता ने कम उम्र से ही डांस रियलिटी शो में भाग लिया था। 14 साल की उम्र में प्राज्क्ता ने हिंदी डांस शो, क्या मस्ती क्या धूम (2001) जीता, जो स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this