9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'केरल मिनी पाकिस्तान इसलिए राहुल-प्रियंका जीतकर आते हैं', बीजेपी विधायक नितेश राणे...

‘केरल मिनी पाकिस्तान इसलिए राहुल-प्रियंका जीतकर आते हैं’, बीजेपी विधायक नितेश राणे का आपत्तिजनक बयान

Published on

मुंबई,

भारतीय जनता पार्टी के विधायक और महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. उन्होंने केरल को मिनी पाकिस्तान कहते हुए कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आतंकवादी वोटों के कारण सांसद बने हैं.

बीजेपी विधायक नितेश राणे ने ये बयान पुणे जिले के सासवड़ गांव में दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अब हिंदुत्व की सरकार है. नितेश राणे ने कहा,’केरल एक मिनी पाकिस्तान ही है. इसलिए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं. सभी आतंकवादी उन्हें वोटिंग करते हैं. सभी आतंकवादियों को जोड़कर ही यह लोग सांसद बने हैं.’

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी हैं राणे
बता दें कि नितेश राणे को प्रोग्राम में शामिल होने से पहले पुलिस ने भड़काऊ बयान न देने की हिदायत दी थी. लेकिन फिर भी राणे ने सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया है. नितेश राणे बीजेपी के सीनियर नेता नारायण राणे के बेटे हैं और अब महाराष्ट्र के बंदरगाह मंत्री हैं. विवादित बयान को लेकर में उन खिलाफ 38 मामले दर्ज हैं.

सितंबर में दर्ज की गई थी शिकायत
बता दें कि इस साल ही सितंबर महीने में राणे के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी. नितेश ने नवी मुंबई में एक गणपति कार्यक्रम में भाषण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर विवादास्पद बयान दिया था.

इस तर्क पर नहीं दर्ज की थी FIR
इस साल अप्रैल में मुंबई के उत्तरी उपनगर मीरा रोड में जनवरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटना के बाद अल्पसंख्यक समुदाय को कथित तौर पर धमकाने के लिए राणे के खिलाफ नफरत भरे भाषण के चार मामले दर्ज किए गए थे. हालांकि, बाद में पुलिस ने नितेश राणे के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज नहीं करने का फैसला किया और तर्क दिया कि बीजेपी विधायक ने अपने भाषणों में ‘रोहिंग्या और बांग्लादेशी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जो भारतीयों के लिए नहीं थे.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this