16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिमेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की... मनोज तिवारी के खिलाफ...

मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की… मनोज तिवारी के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे संजय सिंह

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी नेता मनोज तिवारी के खिलाफ मानहानि का केस करने को लेकर चेतावनी दी है। सिंह का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की गई। आप नेता ने कहा कि बीजेपी वाले झूठ फैलाते रहते हैं।

‘बीजेपी फैला रही झूठ’
संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी ने फिर से झूठ फैलाना किया शुरू कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताया और उनके वोट कटवाने की एप्लीकेशन दी। इसका मैंने संसद में विरोध किया तो बीजेपी वालों ने मेरी पत्नी का वोट कटवाने की एप्लीकेशन दे दी। अब बीजेपी झूठ फैला रही है कि मेरी धर्मपत्नी का सुल्तानपुर में वोट है। इस झूठ को फैलाने में मनोज तिवारी भी शामिल हैं।

‘मनोज तिवारी के खिलाफ मानहानि करूंगा’
उन्होंने कहा, ‘अनीता सिंह ने 4 जनवरी 2024 को सुल्तानपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को वोट कटवाने की एप्लीकेशन दी। बीजेपी नेता अमित मालवीय और मनोज तिवारी ने मेरा अपमान किया है। अब मैं इन दोनों नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा।’

‘नहीं सहेंगे पूर्वांचल समाज का अपमान’
संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की विभिन्न विधानसभाओं में नियमों के खिलाफ जाकर हजारों वोट कटवाने की एप्लीकेशन दी। लेकिन हम उनकी इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे। हम पूर्वांचल समाज का अपमान नहीं होने देंगे।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...