9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकिसानों का 'पंजाब बंद'... 221 ट्रेनें प्रभावित, 200 जगह सड़कें जाम, मोहाली...

किसानों का ‘पंजाब बंद’… 221 ट्रेनें प्रभावित, 200 जगह सड़कें जाम, मोहाली में एयरपोर्ट रोड ब्लॉक

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब में आज किसानों का बंद है. किसानों के पंजाब बंद का बड़ा असर रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है. किसानों के प्रदर्शन की वजह से 221 ट्रेनें या तो रद्द हो गई हैं या उनका रूट डाइवर्ट किया गया है. संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की अगुवाई में बंद बुलाया गया है. यह बंद सुबह सात बजे से चार बजे तक रहेगा. इस दौरान मेडिकल केयर सहित जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. फसलों की एमएसपी के गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज पंजाब बंद है.

पंजाब में 200 जगह सड़कें जाम हैं. जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे और अमृतसर-दिल्ली हवाई पर किसान बैठे हुए हैं. मोहाली में एयरपोर्ट रोड ब्लॉक कर दिया गया है. कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब के मोहाली जिले में लगभग 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है.

इस बंद का एसजीपीसी समेत कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन किया है. एक किसान नेता का कहना है कि पंजाब बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी. इसके अलावा किसी शादी समारोह में जाने वाले व्‍यक्ति व परिवार को नहीं रोका जाएगा. पंजाब में सर्दी की छुट्टी के चलते पहले ही स्‍कूल बंद है. पंजाब यूनिवर्सिटी ने बंद के चलते परीक्षाओं को सोमवार की जगह मंगलवार को कराने का फैसला लिया है. बस सेवाओं से जुड़े संगठनों की तरफ से बताया गया है कि सोमवार शाम चार बजे के बाद सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this