9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यUP : मिन्नतें करती रही मासूम फिर भी नहीं माना हैवान! आंखों...

UP : मिन्नतें करती रही मासूम फिर भी नहीं माना हैवान! आंखों पर पट्टी और हाथ बांधकर नाबालिग से रेप

Published on

औरैया:

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक बड़ा के गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर जंगल में लकड़ी काटने गई 14 वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही रहने वाले एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने मासूम की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसके हाथों को बांधकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। मासूम ने खुद की इज्जत बचाने के लिए मिन्नतें करती रही। लेकिन, उस युवक ने मासूम की अपनी हवस का शिकार बना डाला। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, पूरा मामला औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी ने पड़ोसी गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक वह गांव के पास स्थित जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रही थी तभी पीछे से आये व्यक्ति ने उसकी आंखें व मुंह कर हांथ बांध कर उसके साथ रेप किया। वहीं, मासूम जब घर नहीं लौटी तो उसकी काफी देर तक छानबीन की और जंगल में वह बेहोश अवस्था में पड़ी मिली तो परिजन उसे लेकर सीएचसी बिधूना पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हाथ-पैर जोड़े मिन्नतें की, फिर भी नहीं माना आरोपी
अपनी दर्दनाक कहानी बयां करते हुए पीड़िता ने बताया कि वह और उसकी बहन गांव के ही पास स्थित जंगल में लकड़ी काट रही थी। बहन ने बोला कि मैं लकड़ी घर पर रख कर आती हूं। तब तक तुम आ जाना। मेरी बहन आगे निकल गई, जब मैं लकड़ी लेकर घर आ रही थी, तब पीछे से पड़ोसी गांव निवासी एक युवक आया और मुझे पता ही नहीं चला। उसने मेरी आंख बांध दी, मुंह भी पकड़ लिया, हाथ भी बांध दिए। जिसके बाद जबरदस्ती उठा ले गया। जहां पर उसने मेरे साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया मैंने जैसे तैसे करके हाथ भी जोड़े मगर वह नहीं माना।

बेहोशी की हालत में मिली मासूम
पीड़िता ने आरोपी का नाम हरिओम यादव बताया है आरोपी हरिओम यादव का मासूम के गांव के पास ही जंगल के सामने मुर्गी फार्म है। बताया गया कि किशोरी परिजनों को घटना स्थल पर बेहोश पड़ी मिली। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर आये जहां से उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मासूम के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी ननिहाल में मामा के घर रहती थी। बड़ी बहन ने डायल 112 पर पुलिस को दी सूचना। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और क्षेत्राधिकारी बिधूना ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, क्षेत्राधिकार बिधूना भरत पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि बिधूना थाना अंतर्गत निवासी एक महिला के द्वारा 112 नंबर पर सूचना दी गई कि उसकी छोटी बहन के साथ रेप की घटना कारित की गई है। इस सूचना पर तत्काल संज्ञा लेते हुए मैं क्षेत्राधिकारी बिधूना स्वयं व थाना प्रभारी बिधूना मय फोर्स तत्काल मौके पर पहुंच गए। जो पीड़िता है उसको बिधूना की सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करके उसको चिचौली रेफर किया गया। जहां पर उपचार किया गया है। डॉक्टर द्वारा पीड़िता का स्थिति सामान्य बताई गई हैं। पीड़िता के परिवारजनों के द्वारा तहरीर दी गई है। इस तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जो अभियुक्त है, उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...