9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'कमिश्नर मेरा फोन तक नहीं उठाते', लखनऊ मेयर ने लगाए आरोप, नगर...

‘कमिश्नर मेरा फोन तक नहीं उठाते’, लखनऊ मेयर ने लगाए आरोप, नगर निगम टीम पर हमले का मामला

Published on

लखनऊ,

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने पुलिस कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस कमिश्नर उनका फोन तक नहीं उठाते हैं और वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. यह मामला दरअसल लखनऊ में नगर निगम टीम पर झुग्गी झोपड़ी वालों के हमला करने का है.

शहर की मेयर सुषमा खर्कवाल ने इंदिरा नगर थाने पहुंचकर पुलिस से कल की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली. पुलिस ने नगर निगम टीम पर हमला करने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और नगर निगम ने कई झुग्गियों पर बुलडोजर भी चलवाया है.

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट
हालांकि, मेयर सुषमा खर्कवाल पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं और उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि वे इस मामले में ठीक से कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. रविवार को खबर आई कि नगर निगम की टीम पर अवैध तरीके से कूड़ा उठाने वाले कुछ लोगों ने हमला कर दिया और महिला कर्मियों के साथ भी मारपीट की.

नगर निगम की टीम पर हमले की सूचना मिलने के बाद मेयर, नगर आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कई झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया और पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के चांदन इलाके का है. यहां एक प्लाट में 7 से 8 परिवार झोपड़ी बनाकर रह रहे थे. ये लोग शहर में कूड़ा उठाने का काम करते थे और खुद को असम का निवासी बताते थे.

मामले ने तूल तब पकड़ा जब रविवार सुबह नगर निगम की टीम पर इन लोगों ने हमला कर दिया. इसकी खबर मिलते ही लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल भारी पुलिसबस के साथ मौके पर पहुंचीं. कुछ देर बाद नगर निगम ने बुलडोजर बुलाया और इन झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this