13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअचानक आज फिर शेयर बाजार में बड़ी गिरावट... लेकिन अडानी स्‍टॉक्‍स में...

अचानक आज फिर शेयर बाजार में बड़ी गिरावट… लेकिन अडानी स्‍टॉक्‍स में तेजी!

Published on

नई दिल्‍ली ,

शेयर बाजार में आज फिर गिरावट देखी गई है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में मामूली तेजी देखी गई थी, लेकिन आज एक बड़ी गिरावट आई है. निफ्टी50 करीब 168 अंक गिरकर 23644 पर क्‍लो‍ज हुआ तो वहीं सेंसेक्‍स 450 अंक गिरकर 78248 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी बैंक में 335 अंकों की गिरावट आई. इसके अलावा, स्‍मॉल कैप और मिड कैप में भी गिरावट देखी गई है.

बीएसई सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो 23 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी के 7 शेयर उछाल पर थे. Zomato के शेयरों में 4.33 फीसदी की तेजी रही. वहीं TATA Motors के शेयरों में 2.24 फीसदी की गिरावट आई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टीसीएस और टाइटन जैसे शेयरों में भी हैवी गिरावट रही.

122 शेयरों में लोअर सर्किट
NSE पर 2942 स्‍टॉक ट्रेड में थे, जिसमें से 947 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे थे और 1913 शेयर गिरावट पर थे. बाकी के 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. इसमें से 69 शेयरों ने 52 सप्‍ताह का हाई लगाया और 97 शेयरों ने 52 सप्‍ताह के लो टच किया. 86 शेयरों ने अपर सर्किट और 122 शेयरों ने लोअर सर्किट टच किया.

ये 10 शेयर सबसे ज्‍यादा टूटे
रेडिंगटन के शेयरों में 7 फीसदी, इंटीलेक्‍ट डिजाइन के शेयरों में 5.5 फीसदी, NBCC में 5 फीसदी, भारत डायनेमिक में 7.66 फीसदी, सोलर इंडस्‍ट्रीज के शेयर 6.44 फीसदी, सुंदरम फाइनेंस के शेयर 5 प्रतिशत, BHEL के शेयर 4.16 फीसदी, HAL के शेयर 3.60 फीसदी, टीवीएस मोटर्स के शेयर 2.76 फीसदी और हिंडालको के शेयर 2.64 फीसदी टूट गए.

अडानी के शेयरों में तेजी
अडानी टोटल गैस के शेयरों में आज 11 फीसदी की तेजी आई है. इसके बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 7.57 फीसदी, अडानी पावर 6.58 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी 2 प्रतिशत और अडानी एनर्जी सॉल्‍यूशन के शेयर 2.52 फीसदी चढ़कर बंद हुए. आज अडानी के शेयरों में तेजी की वजह बड़ी खरीदारी को माना जा रहा है. वहीं अडानी एंटरप्राइजेज ने ऐलान किया है कि वह अपने अडानी विल्‍मर के साथ संयुक्‍त उद्यम जेवी से अलग हो जाएगा, जिस कारण इसके शेयरों में करीब 8 फीसदी की तेजी आई है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...