16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में कांग्रेस को क्यों याद आ रही 11 साल पुरानी भूल?...

दिल्ली में कांग्रेस को क्यों याद आ रही 11 साल पुरानी भूल? तब से अब तक कितना हो चुका नुकसान

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में चुनाव हैं. तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन कुछ ही महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में साथ-साथ रहे दो दलों- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तलावरें खींच गई हैं. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बीते दिनों दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ आरोप पत्र और श्वेत पत्र जारी किया.

अजय माकन ने इस दौरान 2013 में त्रिशंकु जनादेश के बाद अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली 49 दिन की गठबंधन सरकार का जिक्र करते हुए इसे कांग्रेस की बड़ी भूल बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अगर उस समय केजरीवाल सरकार के गठन में सहयोग नहीं किया होता तो आज दिल्ली के नागरिकों को समस्याएं नहीं झेलनी पड़तीं.

अजय माकन ने हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया ब्लॉक में आम आदमी पार्टी की मौजूदगी और गठबंधन को भी कांग्रेस के लिए नुकसानदेह बताया और कहा इसका खामियाजा पार्टी विधानसभा चुनाव में भुगत रही है. अजय माकन और दिल्ली कांग्रेस के तमाम नेता जहां 11 साल पुरानी भूल को याद कर रहे हैं, वहीं यूथ कांग्रेस ने महिला सम्मान और संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन को लेकर सत्ताधारी दल के खिलाफ थाने में भी शिकायत दे दी है. अब सवाल है कि कांग्रेस क्यों बार-बार 11 साल पुरानी भूल याद कर रही है?

कांग्रेस को क्यों याद आ रही पुरानी भूल?
कांग्रेस को बार-बार 11 साल पुरानी भूल याद आ रही है तो उसके पीछे भी अपनी वजह है. इसे समझने के लिए 2008, 2013 और 2015 के नतीजों की चर्चा जरूरी है. 2008 के दिल्ली चुनाव में 40.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 43 सीटें जीत सरकार बनाने वाली कांग्रेस 2013 में 24.70 फीसदी वोट शेयर के साथ आठ सीटें ही जीत सकी.

बीजेपी 33.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 31 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. नई नवेली आम आदमी पार्टी ने 29.70 फीसदी वोट शेयर के साथ 28 सीटें जीत लीं. तब बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में सरकार बनवा दी. यह सरकार 49 दिन ही चल सकी और केजरीवाल ने पद से इस्तीफा दे दिया.

साल 2015 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हुए और इस बार आम आदमी पार्टी की झाड़ू ऐसी चली कि कांग्रेस साफ हो गई. कांग्रेस को 9.7 फीसदी वोट मिले और पार्टी खाता खोलने में भी विफल रही. आम आदमी पार्टी को 54.5 फीसदी वोट मिले और वह 67 सीटें जीतने में सफल रही. बीजेपी महज तीन सीटों पर सिमट गई लेकिन पार्टी का वोट शेयर 32.3 फीसदी रहा जो 2013 के मुकाबले महज एक फीसदी ही कम था. ऐसे नतीजों के पीछे कांग्रेस का वोट बैंक आम आदमी पार्टी के साथ शिफ्ट हो जाने को वजह माना जाता है जिसमें एक फैक्टर गठबंधन भी कहा जाता है.

फिर सिर नहीं उठा पाई कांग्रेस
कांग्रेस 2015 में शून्य पर सिमटी और इसके बाद कभी सिर नहीं उठा पाई. 2020 के दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 4.3 फीसदी पहुंच गया. पार्टी का खाता तब भी नहीं खुला था. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के वोट शेयर में .5 फीसदी की मामूली वृद्धि देखी गई तो वहीं बीजेपी का वोट शेयर और सीटें, दोनों बढ़ीं. बीजेपी का वोट शेयर 2015 के मुकाबले 6.4 फीसदी बढ़कर 38.7 पहुंच गया और पार्टी आठ सीटें जीतने में सफल रही थी. 2014 से 2024 तक, लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को ठीक-ठाक वोट जरूर मिलते रहे लेकिन वह ऐसी स्थिति में कभी नहीं आ सकी कि सीट जीत सके. हालिया चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के बावजूद दिल्ली में कांग्रेस खाली हाथ ही रह गई थी.

2014 से 2024 तक कैसे रहा कांग्रेस का प्रदर्शन
आम चुनावों की बात करें तो 2009 में 57.1 फीसदी वोट शेयर के साथ दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी 2014 में 15.2 फीसदी वोट शेयर के साथ शून्य पर सिमट गई. शून्य पर ही आम आदमी पार्टी भी रही लेकिन उसे तब 33.1 फीसदी वोट मिले थे. 2019 में कांग्रेस का वोट शेयर 22.6 फीसदी पहुंच गया और ग्रैंड ओल्ड पार्टी 18.2 फीसदी वोट शेयर वाली आम आदमी पार्टी को पीछे छोड़ बीजेपी के बाद दूसरे नंबर की पार्टी के रूप में उभरी लेकिन 2024 के चुनाव में फिर से केजरीवाल के दल से हाथ मिला लिया. कांग्रेस को इस बार 19 फीसदी वोट मिले. कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बाद तीसरे नंबर की पार्टी रही.

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...