9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान: 2 घंटे में ही सांवलिया सेठ की चढ़ावे में आए करोड़ों,...

राजस्थान: 2 घंटे में ही सांवलिया सेठ की चढ़ावे में आए करोड़ों, ‘हांफा’ मंदिर प्रशासन तो रोकनी पड़ी गणना

Published on

चित्तौड़गढ़/जयपुर

राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर भक्तों की ओर से मिलने वाले चढ़ावे के लिए काफी सुर्खियों में रहता है। पिछली बार मंदिर के भंडार में करीब 35 करोड़ रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ था, जो रिकॉर्ड तोड़ रहा। इधर, रविवार को मंदिर में पहले दिन ही 2 घंटे की गिनती में ही भंडार कक्ष में तीन करोड़ रुपए की नकदी प्राप्त हुई। ऐसे में इस बार भी भंडार में अधिक नगदी मिलने की संभावना है। हालांकि नए साल के कारण भंडार कक्ष की गिनती को अब रोक दिया गया है, जो 6 जनवरी को फिर से शुरू होगी।

2 घंटे की गिनती में ही 3 करोड़़ तक पहुंच गया आंकड़ा
बता दें कि सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस के 1 दिन पहले चौदस तिथि को हर महीने भंडार कक्ष की गिनती की जाती है। इस दौरान रविवार को मंदिर के भंडार कक्ष की गिनती शुरू की गई। इसमें 2 घंटे में ही भंडार कक्ष से निकलने वाली नगदी का आंकड़ा 3 करोड़ रुपए पहुंच गया। इधर, नए साल को देखते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। जिसके कारण मंदिर प्रशासन ने गणना को बीच में ही रोक दिया। मंदिर प्रशासन के अनुसार नए साल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आएंगे। इसके चलते अब भंडार कक्ष की गिनती 6 जनवरी से शुरू होगी।

पिछली बार पहुंचा था 35 करोड़ रुपए का आंकड़ा
सांवलिया सेठ मंदिर में दीपावली पर्व के कारण भंडार कक्ष की गिनती पिछले महीने खोली गई। इसमें रिकॉर्ड तोड़ 35 करोड़ रुपए की नगदी प्राप्त हुई, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। इस दौरान भंडार कक्ष में 175 किलो चांदी और 2 किलो सोने के आभूषण भी प्राप्त हुए। यह गिनती मंदिर में छह कि चरणों के दौरान हुई। इसको लेकर प्रदेश ही, नहीं बल्कि पूरे देश में भी काफी चर्चा रही।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this