9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यदूध की एक बूंद भी नहीं फिर भी तैयार हो गया 2500...

दूध की एक बूंद भी नहीं फिर भी तैयार हो गया 2500 किलो पनीर, बनाने की विधि देख अधिकारी भी हैरान

Published on

रायपुर

नए साल के जश्न में अगर आप पनीर खाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2500 किलो नकली पनीर बरामद किया गया है। सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बरामद किया है। इस पनीर को नए साल के मौके पर रायपुर के अलग-अलग होटलों में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

बीरगांव इलाके में है पनीर बनाने की फैक्ट्री
दरअसल, राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां काशी एग्रो फूड्स फैक्ट्री से 2500 किलो नकली पनीर बरमाद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह पनीर लोगों के स्वास्थ्य के लिए हनिकारक है। यह खराब क्वालिटी के तेल और केमिकल से तैयार किया गया है। फिलहाल कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। बता दें कि नए साल के जश्न को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

दूध का एक बूंद नहीं डाला गया
अधिकारियों ने बताया कि इस पनीर को बनाने में दूध की एक बूंद भी नहीं उपयोग की गई। यह खराब क्वालिटी के तेल और हानिकारक केमिकल से बना है। करीब चार घंटे की छापेमार में टीम को फैक्ट्री के अंदर कई कैमिकल मिल हैं। यह पनीर डालडा, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, स्कीम मिल्क पाउडर मिलाकर बनाया गया था। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि कैमिकल मिलाकर ही पनीर का निर्माण किया गया है।

संचालक के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
छापेमारी के दौरान टीम को फैक्ट्री के कई दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर, प्रोडक्ट में शामिल इंग्रेडिएंट्स के बारे में जानकारी मिली है। टीम ने इस फैक्ट्री से पैकेजिंग से जुड़े दस्तावेज और कई तरह के सामान को बरामद किया है। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this