9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान: बोरवेल में गिरी चेतना के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, मजबूत चट्टान...

राजस्थान: बोरवेल में गिरी चेतना के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, मजबूत चट्टान तोड़ी

Published on

कोटपुतली

जयपुर के पास कोटपूतली इलाके में पिछले सोमवार को बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम को अब जल्द बाहर निकाले जाने की उम्मीद है। बोरवेल के पास डेढ़ सौ फीट का गड्ढा खोदने के बाद रेस्क्यू टीम पिछले चार दिन से सुरंग बनाने का प्रयास कर रही हैं। सुरंग बनाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की ओर से खोदे गए गड्ढे से लेकर बोरवेल के बीच एक मजबूत चट्टान आ गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम चट्टान को तोड़कर सुरंग बनाने में जुटी है। मजबूत चट्टान को तोड़ने में काफी समय लग रहा है। ऐसे में अभी तक बच्ची तक नहीं पहुंचा जा सका है।

चार दिन में नहीं बनाई जा सकी 20 फीट की सुरंग
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें चार दिन में भी 20 फीट की सुरंग नहीं बना पाई है। इसकी वजह यह है कि बोरवेल और खोदे गए गड्ढे के बीच के 20 फीट के क्षेत्र में मजबूत चट्टान है। रेस्क्यू टीम के दो दो जवानों की टीमों को डेढ़ सौ फीट के गड्डे में बारी बारी से उतारा जा रहा है। उस गहराई में जवान औजारों से चट्टान को तोड़ने की कोशिश में जुटे हैं। जहां पर सुरंग बनाई जा रही है। वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया गया है। जो कार्य जवानों की ओर से किया जा रहा है। उसकी लाइव तस्वीरें बाहर लगाई गई स्क्रीन पर देखी जा रही है।

कुछ घंटों में पूरा हो सकता है ऑपरेशन
रेस्क्यू में जुटी टीम के अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। सूत्रों से ऐसी जानकारी मिल रही है कि अब कुछ ही घंटों में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो सकता है। सोमवार रात तक सुरंग खोदने का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। अगर रात में किसी वजह से बोरवेल तक नहीं पहुंचा जाता है तो कल मंगलवार को बोरवेल तक पहुंचा जाना तय माना जा रहा है। हालांकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने चार दिन पहले ही बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोद दिया था लेकिन चट्टान बीच में आने की वजह से सुरंग नहीं बनाई जा सकी। बारिश के कारण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हुई।

8 दिन हो गए बच्ची को गिरे हुए
कोटपूतली क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची को बोरवेल में गिरे हुए पूरे 8 दिन हो गए। वह सोमवार 23 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे खेलते खेलते बोरवेल में गिर गई थी। सोमवार देर शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मंगलवार 24 दिसंबर तक बोरवेल में गिरी बच्ची का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा था। मंगलवार शाम को देसी जुगाड़ से बच्ची को ऊपर खींचा जा रहा था। उस दौरान मिट्टी ढह गई थी। उसके बाद से अब तक बच्ची का मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this