7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपुणे : पब ने नए साल की पार्टी के इनवाइट के साथ...

पुणे : पब ने नए साल की पार्टी के इनवाइट के साथ भेजा कंडोम, महाराष्ट्र युवा कांग्रेस क्यों भड़की?

Published on

पुणे

पुणे में एक पब ने नए साल की पार्टी के लिए कंडोम और ORS के पैकेट भेजे। ORS यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन का इस्तेमाल डिहाइड्रेशन के इलाज के लिए किया जाता है। इसके चलते विवाद खड़ा हो गया। महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस ने पब मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नए साल की पार्टी के न्योते में कंडोम और ORS के पैकेट दिखाई दिए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। युवा कांग्रेस ने पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल पुणे के एक पब ने 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या पर बंपर पार्टी आयोजित की है। पब ने पार्टी के लिए मेहमानों को कंडोम और ORS के पैकेट भेजे। इस असामान्य आमंत्रण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद छिड़ गया। इस पूरे विवाद में महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस कूद पड़ी है। युवा कांग्रेस के सदस्य अक्षय जैन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हम पब और नाइटलाइफ के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन युवाओं को आकर्षित करने के लिए इस तरह की मार्केटिंग रणनीति पुणे शहर की परंपराओं के खिलाफ है।

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता ने कहा कि हम पुलिस से पब मैनेजमेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। जैन ने आगे कहा कि यह तरीका युवाओं को गलत संदेश देता है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जिनको यह न्योता भेजा गया था।

पुलिस ने क्या कहा?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि हमने इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this