7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य3 मंदिर, 32 कुएं, 100 से ज्यादा कमरे... संभल में मिली 20...

3 मंदिर, 32 कुएं, 100 से ज्यादा कमरे… संभल में मिली 20 बीघा में फैली एक और सदियों पुरानी बावड़ी

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल संभल जिले में अब एक और बावड़ी मिली है। यह बावड़ी गणेशपुर में स्थित है और इसमें चारों तरफ बने कमरे और सीढ़ियां खंडहर में तब्दील हो रही हैं। यह बावड़ी लगभग चार या साढ़े चार सौ साल पुरानी बताई जा रही है।

संभल जिला प्रशासन की टीम ने गणेशपुर की इस बावड़ी का निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी की। जल्द ही संभल डीएम राजेन्द्र पैंसिया को इसकी रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि यह बावड़ी लगभग तीन सौ एकड़ एरिया में फैली हुई है। अब तक मिली बावड़ी में यह सबसे अद्भुत और विशाल बावड़ी है।

20 बीघा में बावड़ी
तकरीबन 20 बीघा क्षेत्र में फैली इस नई बावड़ी के चारों तरफ करीब 100 से ज्यादा कमरे बने हुए हैं, जो जर्जर हालत में हैं। प्रशासन ने अब इसका इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। इस बावड़ी में मनोकामना मंदिर है। इसमें शिव और बांके बिहारी के साथ साथ तीन मंदिर हैं।

बावड़ी में 32 कुएं
बावड़ी में 32 कुएं हैं, जिनमें मलबा भरा हुआ है। इस वजह से ये कुएं कुछ विलुप्त से होने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक इन मंदिरों और बावड़ी का निर्माण आलमपुर गुधिया गांव के रहने वाले पीएसी के रिटायर्ड डीआईजी के पुरखों ने 1844 में कराया था।

जर्जर हो रही इमारत
निर्माण कराने वाले परिवारों के पूर्वजों ने इस मंदिर की देखभाल करने के लिए 120 बीघा जमीन भी इस मंदिर के नाम कर दी थी। गणेशपुर की इस बावड़ी और मंदिर को लेकर गांव के रहने वाले राकेश ने बताया कि यह मंदिर और विशाल इमारत राजा-महाराजाओं के जमाने से है लेकिन देखभाल के अभाव में जर्जर सी हो गई है।

चारों तरफ कमरे
रामवीर सिंह कहते हैं कि हमने इसे ऐसा ही देखा है। इस मंदिर के नाम 120 बीघा जमीन है। मनोकामना नाम से जाना जाने वाला यह मंदिर लगभग 20 बीघा जमीन पर स्थित है। चारों तरफ कमरे हैं और 32 कुएं हैं।

मनोकामना होती है पूरी
रामवीर सिंह ने बताया कि एक जमाने में यहां विशाल मेला लगा करता था। इस जगह से चमत्कार की कहानियां भी जुड़ी हैं। बताया जाता है कि दूरदराज से आने वाले भक्तों की यहां मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती थी। जिला प्रशासन अब इसका जीर्णोद्धार कराने पर विचार कर रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this