7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहार : BPSC प्रोटेस्टर्स के समर्थन में कांग्रेस-लेफ्ट विधायकों का राजभवन मार्च,...

बिहार : BPSC प्रोटेस्टर्स के समर्थन में कांग्रेस-लेफ्ट विधायकों का राजभवन मार्च, पुलिस के रोकने के बाद सड़क पर बैठे

Published on

पटना,

बिहार की राजधानी पटना में BPSC विवाद को लेकर कांग्रेस और लेफ्ट के विधायकों ने विधानसभा से राजभवन तक मार्च शुरू किया है. इससे पहले स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट हुआ था, जिसमें प्रशांस किशोर भी शामिल हुए थे. पुलिस के द्वारा कहा जा रहा है कि ये प्रतिबंधित क्षेत्र है लेकिन वहां पर आए हुए विधायक और सांसद मौके पर डटे हुए हैं और राजभवन तक जाना चाहते हैं. आए हुए नेताओं का कहना है कि सरकार तानाशाही दिखा रही है. राज्यपाल से मिलकर हम अपनी बात कहना चाहते हैं, ये हमारा अधिकार है.

मजिस्ट्रेट ने कहा, “जिस एरिया में ये जाना जाते हैं, वो प्रतिबंधित क्षेत्र है इसीलिए हम इन लोगों को यहां रोक लिए हैं.”कांग्रेस नेता शकील अहमद ने आजतक से बातचीत में कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रदेश के विधायकों और चुने हुए लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है. हम लोग बहुत शांतिपूर्ण ढंग से जाना चाह रहे हैं.”

‘धक्का देकर गिरा दिया…’
सीपीआईएमएल के विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा, “हमे धक्का देकर गिरा दिया गया. हम लोग छात्रों की मांगों लेकर राज्यपाल से मिलने जा रहे थे. हम पुलिस से नहीं उलझ रहे हैं, पुलिस हमसे खुद उलझ रही है.”बता दें कि अगले साल बिहार में बिधानसभा चुनाव है. बीपीएससी का एग्जाम अब राजनैतिक मुद्दा बनता हुआ दिख रहा है. इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बुरी तरह से लाठीचार्ज किया था. छात्र चिल्ला रहे थे लेकिन पुलिस निर्दयी होकर एक्शन ले रही थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this