7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्ययूपी : भाभी से संबंध बनाना चाहता था देवर, विरोध पर 2...

यूपी : भाभी से संबंध बनाना चाहता था देवर, विरोध पर 2 साल के भतीजे को बांके से काट डाला

Published on

लखीमपुर खीरी ,

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक देवर ने अपनी भाभी के 2 साल बेटे को बांके से काट डाला. मासूम का कत्ल करने के बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया. वारदात को अंजाम देने के पीछे की जो वजह सामने आई उसे जानकार हर कोई सन्न रह गया. आइए जानते हैं पूरी कहानी…

दरअसल, पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है, जहां शराब के नशे का आदी अनिल अपनी भाभी पर गलत नजर रखता था. वह उसके साथ जबरन संबंध बनाना चाहता था. जब भाभी ने इसका विरोध किया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि इसका अंजाम बहुत बुरा होगा.

अगली सुबह अनिल अपने भाई-भाभी के 2 साल के बेटे हिमांशु को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया. मगर करीब 200 मीटर दूर जाने के बाद गन्ने के खेत में हिमांशु की बांके से काटकर हत्या कर दी फिर बांका लेकर थाने पहुंच गया और पुलिस को सारी बात बता दी. इससे पहले उसने हत्या करने की जानकारी अपने सगे भाई कौशल को भी फोन पर दे दी थी. अनिल ने कहा कि तुम्हारा बच्चा अब इस दुनिया में नहीं है. बच्चे की हत्या की जानकारी होते ही पिता कौशल और मां का रो-रो कर होकर बुरा हाल हो गया. वह लोग भागकर थाने पहुंचे.

वहीं, थाने में बांका लेकर पहुंचे आरोपी अनिल से 2 साल के भतीजे की हत्या किए जाने की कहानी सुनते ही पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए. पुलिस टीम आरोपी को तत्काल गांव से करीब 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गई, जहां बच्चे का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया.

निघासन क्षेत्र की सीओ महक शर्मा ने बताया कि 24 वर्षीय अनिल ने अपने भतीजे हिमांशु की बांके से हत्या कर दी है. बच्चे का शव चुरा टांडा जंगल से बरामद कर लिया गया है. पंचायत नामा की कार्यवाही करके पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है. तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जो आरोपी है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this