5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल96 गेंद, 22 चौके, 8 छक्के, 170 रन... शर्मा जी के बेटे...

96 गेंद, 22 चौके, 8 छक्के, 170 रन… शर्मा जी के बेटे का ताबड़तोड़ शतक, मिल गया रोहित का रिप्लेसमेंट!

Published on

अहमदाबाद

एक ओर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष कर रही है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के रिप्लेसमेंट की तलाश है तो दूसरी ओर कुछ युवाओं ने डोमेस्टिक क्रिकेट में खुद को साबित किया है। उनमें से एक हैं अभिषेक शर्मा। शुभमन गिल के करीबी दोस्त ने विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब और सौराष्ट्र के बीच राउंड-5 के एक मुकाबले में गजब की बैटिंग की और 96 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 177 रन की पारी खेली। उनके और प्रभसिमरन सिंह के दमदार शतक के दम पर पंजाब ने 5 विकेट पर 424 रन बनाए।

अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज ग्राउंड पर टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम ने 31 ओवरों में 298 रन ठोक डाले। उसके लिए कप्तान अभिषेक शर्मा ने विध्वंसक अंदाज में बैटिंग की और दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह ने भी कमाल किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 298 रन ठोके। यह विजय हजारे ट्रॉफी में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इस दौरान टी20 इंरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके अभिषेक शर्मा ने बवाल बैटिंग की। उन्होंने 96 गेंदों में 22 चौके और 8 छक्के उड़ाए।

दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह ने 95 गेंदों का सामना किया, जबकि 11 चौके और 8 छक्के कूट डाले। उन्होंने 125 रन बनाए। इसके बाद आखिरी में अनमोल मल्होत्रा ने 45 गेंदों में 6 चौके के दम पर नाबाद 48 रन सनवीर सिंह ने 29 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का के दम पर नाबाद 40 रन की पारी खेली। जिस अंदाज में अभिषेक शर्मा बैटिंग कर रहे हैं उससे लग रहा है कि वह जल्द ही भारत के लिए वनडे और टेस्ट दोनों में खेलते नजर आ सकते हैं।

अंडर-19 विश्व विजेता टीम में शामिल थे
अभिषेक शर्मा शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के साथ अंडर-19 विश्व कप 2018 में खेले थे। इस सत्र में राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम ने विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था, जबकि पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल ने पहले ही इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। इस साल आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर अभिषेक ने भी टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...