7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराष्ट्रीय शोक के बीच 'आज की रात' गाने पर एक्ट्रेस ममता सोनी...

राष्ट्रीय शोक के बीच ‘आज की रात’ गाने पर एक्ट्रेस ममता सोनी का एक्सपो में डांस, BJP सांसद की मौजूदगी से विवाद

Published on

अहमदाबाद/सुरेंद्र नगर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद जहां देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक है तो वहीं गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में बॉलीवुड की फिल्म स्त्री 2 के मशहूर सांग आज की रात… पर डांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेत्री ममता सोनी थिरक रही हैं। कहा जा रहा है कि इस माैके पर स्थानीय सांसद चंदूभाई सिरोहा के साथ अन्य बीजेपी नेता भी मौजूद थे। बॉलीवुड के मशहूर हिंदी गाने पर ममता सोनी का डांस जहां वायरल हो रहा है तो वहीं राष्ट्रीय शाेक की अनदेखी करने के आरोप लग रहे हैं। 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था।

सवालों के घेरे में आयोजक
जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ममता सोनी ने यह प्रस्तुति तीन दिवसीय ग्लोबल झालावाड मेगा एक्सपो 2024 में दी। राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में होने वाले कांकरिया कार्निवॉल को रद्द कर दिया था। इतना ही नहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वडोदरा दौरे को रद्द कर दिया था। इसके बाद वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी के 73वें दीक्षांत समारोह को सादगी से आयोजित किया गया था, लेकिन सुरेंद्र नगर में राष्ट्रीय शोक के बीच डांस होने पर आयोजकों के रवैए पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ऋत्विक मकवाणा ने इस डांस होने पर आलोचना की है।

सांसद ने किया था एक्सपो का शुभारंभ
यह सामने आया है कि आयोजकों ने अभिनेत्री ममता सोनी को बुलाया था। जबकि एक्सपो का उद्घाटन सांसद चंदूभाई सिहोरा ने किया था।अब इस कार्यक्रम में एक गुजराती एक्ट्रेस को स्टॉल पार्क में बुलाकर डुमका करने के वीडियो की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। इस एक्सपो का आयोजन एमपी शाह आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में किया गया था। ममता सोनी गुजराती सिनेमा की अभिनेत्री हैं, तो वहीं चंदूभाई सिहोरा पहली बार सांसद चुने गए हैं। एक्सपो में कुछ अन्य मॉडल ने भी फिल्मी गानों पर प्रस्तुति दी। पहले आयोजकों ने एक्सपो का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के हाथों होने का ऐलान एक प्रेस कांफ्रेंस में किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this