7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'जा रहा हूं, अपना ख्याल रखना', प्रेमिका ने किसी और की शादी...

‘जा रहा हूं, अपना ख्याल रखना’, प्रेमिका ने किसी और की शादी तो फांसी के फंदे से झूल गया प्रेमी, सुसाइड नोट में लिखी अंतिम इच्छा

Published on

लखनऊ ,

लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. वह प्रेमिका की शादी किसी और के साथ फिक्स होने आहत था. इसी गम में उसने मौत को गले लगा लिया. आत्महत्या से पहले उसने वाट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था- ‘अंत ही प्रारंभ है, जा रहा हूं… अपना ख्याल रखना.’

मृतक युवक का नाम पवन पांडे है. वह 28 साल का था और बीकेटी के डिफेंस कॉलोनी में रहता था. पवन वर्तमान में एक दूध डेयरी कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करता था. परिजनों ने बताया कि गेमिंग ऐप के जरिए उसकी एक लड़की से पहचान हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई.

मृतक के भाई मनोज के मुताबिक, पवन चार वर्ष पहले ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान नागपुर की एक युवती के संपर्क में आया था. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी. लेकिन 14 दिसंबर को युवती की शादी हो गई, जिससे पवन परेशान रहने लगा.

रविवार की रात पवन ने खाना भी नहीं खाया था. परिवार वाले जब उसे देखने कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया, तो दरवाजा तोड़कर परिजन भीतर गए जहां उन्होंने देखा कि पवन पंखे के कुंडे से मफलर के सहारे लटका हुआ है.

पुलिस ने बताया कि पवन के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है. सुसाइड नोट में पवन ने लिखा है कि उसके खाते में 6 लाख रुपये जमा हैं, जो उसकी दोनों भतीजियों के नाम एफडी कर दी जाए. पवन की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this