7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यसंभल में महिला की दबंगई, बिजली काटने खंभे पर चढ़े लाइनमैन को...

संभल में महिला की दबंगई, बिजली काटने खंभे पर चढ़े लाइनमैन को धमकाने खुद ही सीढ़ी लगाकर चढ़ गई

Published on

संभल,

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसे देखकर आप भी दंग हो जाएंगे. दरअसल यहां एक घर का बिजली का बिल बकाया था, जिसे कई महीनों से जमा नहीं किया जा रहा था. वहीं, बिजली बिल जमा नहीं करने पर जब लाइनमैन कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ा तो घर की एक महिला उससे भिड़ गई और खुद भी सीढ़ी लगाकर खंभे पर डंडा लेकर चढ़ गई.

इस दौरान उसने लाइनमैन को जमकर हड़काया. वहीं, जब लाइनमैन ने बिजली नहीं काटने का आश्वासन दिया, तब महिला नीचे उतरी और लाइनमैन को भी खंभे से नीचे उतरने दिया. इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है.

जिसमें देखा जा सकता है कि बिजली का कनेक्शन काटने के लिए लाइनमैन खंभे पर चढ़ा हुआ है. जबकि उसे नीचे उतारने के लिए महिला भी सीढ़ी लगाकर खंभे पर चढ़ गई. साथ ही लाइनमैन को पीटने की धमकी भी देने लगी. इस दौरान महिला के हाथ में डंडा भी था. महिला के हाथ में डंडा देखने से लाइनमैन भी डर गया था.

इसके बाद उसने बिजली कनेक्शन नहीं काटने का आश्वासन दिया. तब जाकर महिला नीचे उतरी और सीढ़ी हटाई. जिसके बाद लाइनमैन भी खंभे से नीचे उतर पाया. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला संभल जिले के चंदौसी के भेंतरी गांव का बताया जा रहा है. हालांकि, पूरे मामले में लाइनमैन ने शिकायत दर्ज कराई या नहीं? क्या पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की या नहीं? इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this