7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमुझे कुछ हुआ तो UP STF जिम्मेदार! अफसरों पर फट पड़े मंत्री...

मुझे कुछ हुआ तो UP STF जिम्मेदार! अफसरों पर फट पड़े मंत्री आशीष पटेल की सीएम योगी से गुहार

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और अपना दल एस के नेता आशीष पटेल पर सपा विधायक पल्लवी पटेल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा विधायक पल्लवी पटेल ने विभाग में प्रमोशन को लेकर आरोप लगाते हुए मंत्री आशीष पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब मंत्री आशीष पटेल ने लगे आरोपों पर सिलसिलेवार तरीके से सफाई पेश की है। आशीष पटेल ने अपने द्वारा अबतक लिए गए फैसलों की सीबीआई जांच कराने के साथ ही अपनी व पत्नी की संपत्ति की भी जांच कराने की मांग की है।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने साफ तौर से कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल का वंशज हम डरने वालों में नहीं बल्कि लड़ने वालों में से है। मेरे साथ अगर किसी प्रकार का षड्यंत्र और दुर्घटना हुई तो इसकी सारी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स की होगी। यूपी के तकनीकी शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, बाट एवं माप मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को अपने एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है।

कैबिनेट मंत्री ने लिखा पोस्ट
आशीष पटेल ने पोस्ट में लिखा कि यूपी के सबसे ईमानदार आईएएस अधिकारी और तत्कालीन प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा एम. देवराज की अध्यक्षता में हुई विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति और शीर्ष स्तर पर सहमति के आधार पर हुई पदोन्नति के बावजूद राजनीतिक चरित्र हनन के लिए लगातार मीडिया ट्रायल अस्वीकार्य है। प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर सिंह को झूठ, फरेब और मीडिया ट्रायल का यह खेल आगे बढ़कर बंद कराना चाहिए। अगर ये विभागीय पदोन्नति गलत है तो सूचना विभाग की तरफ से स्पष्टीकरण देना चाहिए।

संपत्ति की जांच कराई जाए
कैबिनेट मंत्री ने आगे लिखा, मैंने पहले भी कहा है और एक बार फिर कह रहा हूं कि सीएम योगी अगर सही समझें तो बार-बार के मीडिया ट्रायल, झूठ औए फरेब के जरिए किए जा रहे मेरे राजनीतिक चरित्र हनन के इस दुष्प्रयास पर स्थायी विराम के लिए बतौर मंत्री मेरे द्वारा अब तक लिए गए सभी फैसलों की सीबीआई जांच करा सकते हैं। इतना ही नहीं, मैं तो यहां तक कहता हूं कि अगर उचित समझा जाए तो मेरी और मेरी पत्नी अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के सांसद-विधान परिषद सदस्य बनने के बाद अर्जित की गई संपत्ति की भी जांच करा ली जाए।

सामाजिक न्याय की लड़ाई बंद नहीं करेंगे
आशीष पटेल ने पोस्ट के जरिए सफाई देते हुए कहा कि पर्दे के पीछे सामाजिक न्याय की आवाज को कुचलने का खेल जारी है। वास्तव में पदोन्नति के इस मामले में कुछ लोगों के कलेजे में कांटा लगने का कारण उन ओबीसी और वंचित वर्ग को लाभ मिलना है, जिनके अधिकारों की सालों से हकमारी की जा रही थी। साथ ही कहा कि ऐसे लोगों को मैं बताना चाहता हूं कि इनके कलेजे में भविष्य में भी कांटा चुभता रहेगा। वह इसलिए कि इन झूठे तथ्यों, अफवाहों और मीडिया ट्रायल से अपना दल (एस) की सामाजिक न्याय की लड़ाई बंद नहीं होने वाली है।

यूपी एसटीएफ पर लगाए गंभीर आरोप
हम अब पहले से भी अधिक शक्ति के साथ सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा, मैंने पहले भी कहा है कि लौहपुरुष सरदार पटेल का वंशज आशीष पटेल डरने वालों में नहीं बल्कि लड़ने वालों में से है। अपने शुभचिंतकों के लिए एक विशेष बात कि यदि सामाजिक न्याय की इस जंग में मेरे साथ किसी प्रकार का षड्यंत्र और दुर्घटना हुई तो इसकी सारी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स की होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...