11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedसुकन्‍या समृद्धि, पीपीएफ समेत छोटी बचत स्‍कीमों पर बड़ा अपडेट, सरकार ने...

सुकन्‍या समृद्धि, पीपीएफ समेत छोटी बचत स्‍कीमों पर बड़ा अपडेट, सरकार ने ब्‍याज दर पर क्‍या लिया फैसला?

Published on

नई दिल्‍ली

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के लिए छोटी बचत स्‍कीमों की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मतलब, वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी तिमाही में मौजूदा ब्याज दरें यथावत रहेंगी। इन योजनाओं में पीपीएफ, सीनियर सिटीजन सेविंग्‍स स्‍कीम (SCSS), सुकन्‍या समृद्धि योजना (SSY), नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट (NSC), महिला सम्मान बचत पत्र और POMIS जैसी पोस्ट ऑफिस योजनाएं शामिल हैं। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने यह जानकारी दी।

आर्थिक मामलों के विभाग के अनुसार, ‘PPF, NSC जैसी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें जनवरी-मार्च तिमाही के लिए अपरिवर्तित रहेंगी।’ इसका साफ मतलब है कि पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश करने वालों को मौजूदा ब्याज दरें मिलती रहेंगी। अगर आप पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश करते हैं तो आपको विभिन्न योजनाओं पर नीचे बताई गई ब्याज दरें मिलेंगी:

इंस्‍ट्रूमेंट जनवरी से मार्च 2025 तक ब्याज दर (%)
बचत खाता 4.0
1 ईयर टाइम ड‍िपॉज‍िट 6.9
2 ईयर टाइम ड‍िपॉज‍िट 7.0
3 ईयर टाइम ड‍िपॉज‍िट 7.1
5 ईयर टाइम ड‍िपॉज‍िट 7.5
5 ईयर रेकर‍िंंग ड‍िपॉज‍िट 6.7
सीन‍ियर स‍िटीजन सेव‍िंंग्‍स स्‍कीम 8.2
मंथली इनकम स्‍कीम 7.4
राष्ट्रीय बचत पत्र 7.7
पब्‍ल‍िक प्रोव‍िडेंटफंड 7.1
किसान विकास पत्र 7.5 (115 महीने में परिपक्व होगा)
सुकन्या समृद्धि खाता 8.2

हर तिमाही तय होती हैं ब्‍याज दरें
पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं केंद्र सरकार समर्थित हैं। सरकार इन योजनाओं की गारंटी देती है। हर तिमाही में केंद्र सरकार इन छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है और उन्हें तय करती है।

ब्याज दरें कैसे तय होती हैं?
ब्‍याज दरें कैसे तय होती हैं, यह समझना भी जरूरी है। श्यामला गोपीनाथ समिति की सिफारिशों के आधार पर ब्याज दरें तय की जाती हैं। समिति ने सुझाव दिया था कि छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें समान अवधि वाले सरकारी बॉन्ड की तुलना में 0.25% से 1% ज्यादा होनी चाहिए। इससे ये योजनाएं निवेशकों के लिए आकर्षक बनी रहती हैं।

पिछली बार कब बदली थीं दरें?
पिछली बार पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं की ब्याज दरों में जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में बदलाव किया गया था। अप्रैल 2024 से अब तक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले संशोधन में केवल 3 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बदलाव किया गया था। बाकी योजनाओं की दरें वैसी ही रहीं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...