7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश: प्रधान पुत्र और उसके साथियों ने दलित युवक को हॉकी...

उत्तर प्रदेश: प्रधान पुत्र और उसके साथियों ने दलित युवक को हॉकी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को पालड़ी गांव में विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 20 वर्षीय सनी की हत्या के सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित पलड़ी गांव की है. जहां बाइक सवार दो दलित चचेरे भाई सन्नी और शीलू खतौली बाजार से बाल कटवाकर अपने गांव को लौट रहे थे. इस दौरान गांव के ही दबंग प्रधान रमेश के पुत्र अंकुर ने अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से उन पर हमला बोल दिया. जिसमें बाइक सवार दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी जहां मौके से फरार हो गए तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

हालांकि, उपचार के दौरान डॉक्टर ने सन्नी नाम के एक युवक को मृत घोषित कर दिया तो वहीं शीलू नाम के युवक का उपचार अस्पताल में जारी है. घटना के बाद जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान रमेश सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, अभी तक हत्या के पीछे की सही वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है.

इस घटना के बारे में घायल युवक शीलू ने बताया कि प्रधान के बेटे ने हमला करके हत्याकांड को अंजाम दिया. हमें नहीं पता कि घटना किस वजह से हुई. हमारी कोई रंजिश भी नहीं थी. हम तो सिर्फ बाल कटवाने आए थे. पहले कार ने टक्कर मारी और फिर हॉकी से मारा गया. पूरे मामले में थाने में शिकायत दे दी गई है.

इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मंगलवार दोपहर में थाना खतौली को सूचना प्राप्त हुई कि गांव पलडी में एक सन्नी नामक युवक से मारपीट की गई है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, हमले में एक अन्य युवक घायल हो गया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this