7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यUP: कोचिंग जा रही 17 वर्षीय लड़की से गैंगरेप... हिरासत में लिए...

UP: कोचिंग जा रही 17 वर्षीय लड़की से गैंगरेप… हिरासत में लिए गए तीन आरोपी

Published on

अमेठी,

उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के शिकायत पर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार को उस समय हुई, जब पीड़िता कोचिंग क्लास के लिए जा रही थी. इस दौरान तीन युवकों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और उसे एक कमरे में ले गए. इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में से एक ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य दो कमरे की रखवाली कर रहे थे और उसे धमका रहे थे.

मामले में एसएचओ विवेक सिंह ने कही ये बात
मुसाफिरखाना थाने के एसएचओ विवेक सिंह ने मामले में बताया कि एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और घटना में शामिल दो अन्य के खिलाफ साजिश का मामला दर्ज किया गया है. तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. एसएचओ ने बताया कि आगे की जांच जारी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this