7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्ययूपी में कोई भी सैफ नहीं : गाजीपुर में किन्नर की...

यूपी में कोई भी सैफ नहीं : गाजीपुर में किन्नर की हत्या पर बवाल, साथियों ने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन

Published on

गाजीपुर ,

यूपी के गाजीपुर में दिनदहाड़े यूट्यूबर गंगा किन्नर हर्ष उपाध्याय की गोली मारकर हत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. परिजनों ने बताया कि गंगा किन्नर पर पहले भी जानलेवा हमला हुआ था. साल भर के अंदर दूसरी बार बदमाशों ने गंगा किन्नर पर फायरिंग की. इस बार गोली सिर में लगने से उसकी मौत हो गई. गंगा की मौत से किन्नर समुदाय में भारी आक्रोश है और उन्होंने सड़कों पर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया है. फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

दरअसल, 29 दिसंबर को गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के चोचकपुर मोड़ के पास हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस खूनी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना तब हुई जब किन्नर अपनी स्कॉर्पियो से बाजार में एक कपड़े की दुकान में खरीददारी करने गया था. तभी बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी‌ जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इस घटना से गुस्साए किन्नर के साथियों ने निर्वस्त्र होकर सड़क पर बवाल काट दिया और जमकर प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की. मृतक के पिता ने दूसरे किन्नर गैंग पर कत्ल का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है और दोषियों की तलाश में टीमें लगा दी हैं.

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि गंगा किन्नर नंदगंज बाजार में एक कपड़े की दुकान पर खरीददारी के लिए आए थे, तभी पीछे से एक अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी. परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है. मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है.

पहले भी हुआ था हमला
गौरतलब हो कि कि यूटूबर गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय पर पहले भी हमला हो चुका है. 8 जनवरी 2024 को बाइक सवार बदमाशों ने घर जाते समय उसको गोली मारी थी. इस हमले में वो बाल-बाल बच गया था. बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अब उसी गैंग पर फिर से शक जताया गया है.

तब बताया गया था कि किन्नरों के गली-मोहल्ला और क्षेत्र बंटवारे को लेकर बिट्टू किन्नर गैंग ने गोली उसको मारी थी. बिट्टू किन्नर और उसके साथी सत्यम पर गोली मारने का आरोप लगा था. इस गोली कांड में बिट्टू किन्नर का साथी सत्यम गिरफ्तार हुआ था, वो केस अभी भी चल रहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this