7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमुजफ्फरपुर में 'गंगाजल' कांड: तीन नशेड़ियों ने किया तेजाब से हमला, 4...

मुजफ्फरपुर में ‘गंगाजल’ कांड: तीन नशेड़ियों ने किया तेजाब से हमला, 4 लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर से ‘गंगाजल’ कांड की खबर सामने आई है। घटना औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव की है। यहां तीन नशेड़ियों ने चार लोगों पर तेजाब फेंक दिया। यह घटना सोमवार देर शाम की है। हमले में सास-बहू समेत चार लोग झुलस गए। एक महिला की हालत गंभीर है। आरोपियों ने शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पर और लोगों पर भी तेज़ाब फेंका। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घायल महिला की हालत गंभीर
घटना में घायल शांति देवी के सिर पर गंभीर चोट आई है। हमला इतना तेज था कि उनका सिर फट गया और उन्हें पांच टांके लगाने पड़े। इसके अलावा, वह तेजाब के कारण भी बुरी तरह झुलस गई हैं। अन्य घायलों में दिलीप साह, इंद्रासन देवी और आरती देवी शामिल हैं। सभी घायलों का एसकेएमसीएच (श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) में इलाज चल रहा है।

नशे में धुत आरोपियों ने किया हमला
घायलों के बयान के अनुसार, विजय साह, राधेश्याम, और मुनचुन साह नामक तीन व्यक्तियों ने शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने शांति देवी के साथ अभद्रता की और बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों पर भी तेजाब फेंक दिया।

तेजाब हमले में सोना-चांदी का एसिड इस्तेमाल
ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि आरोपी सोना-चांदी के जेवर बनाने का काम करते हैं। इस काम में इस्तेमाल होने वाले तेजाब का इस्तेमाल हमला करने के लिए किया गया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन वे सभी घर बंद कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास जारी
विद्यासागर ने बताया कि घायलों का फर्द बयान एसकेएमसीएच में दर्ज किया गया, जिसके आधार पर मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि हर हाल में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। प्रारंभिक जांच में नशे में धुत होकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पूछताछ के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ग्रामीणों में भय और आक्रोश
इस घटना ने गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this