7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहार : 'हम फ्री में करेंगे मदद', BPSC अभ्यर्थियों के साथ आए...

बिहार : ‘हम फ्री में करेंगे मदद’, BPSC अभ्यर्थियों के साथ आए अब पटना हाईकोर्ट के वकील

Published on

पटना

हाईकोर्ट के वकीलों ने बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उन्हें मुफ़्त कानूनी मदद देने का ऐलान किया है। अभ्यर्थी कई दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसकी वकीलों और विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है। वकीलों का कहना है कि बीपीएससी परीक्षाओं में पिछले एक दशक से गड़बड़ियों का इतिहास रहा है, जिसके कारण हर बार हाईकोर्ट में केस दायर होते रहे हैं।

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में हाईकोर्ट के वकील
पटना में मंगलवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना के बाद, हाईकोर्ट के वकील अभ्यर्थियों के समर्थन में आगे आए हैं। एक अखबार के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि वे अभ्यर्थियों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि लीगल सहयोग के लिए किसी भी अभ्यर्थी से एक पैसा फीस नहीं ली जाएगी।

वकीलों ने लाठीचार्ज को कहा पुलिस बर्बरता
वकीलों ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की और इसे पुलिसिया बर्बरता कहा। वकीलों ने सवाल उठाए कि जब जब वाटर कैनन का इस्तेमाल कर ही दिया गया था, तो फिर लाठीचार्ज की क्या जरूरत थी? उन्होंने यह भी कहा कि जो पुलिसकर्मी छात्रों पर लाठी बरसा रहे थे, वे भी कभी छात्र रहे होंगे। उन्हें अपने दिन याद आने चाहिए थे।

भ्यर्थियों का बड़ा आरोप
अभ्यर्थियों का आरोप है कि हर परीक्षा में कोई न कोई गड़बड़ी जरूर होती है। उनका यह भी दावा है कि आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ है कि बीपीएससी परीक्षा के बाद हाईकोर्ट में केस दायर नहीं किया गया हो, और कोर्ट ने हस्तक्षेप नहीं किया हो। हालांकि, सरकार परीक्षा में गड़बड़ी से इनकार करती रही है। उधर इस घटना के विरोध में कांग्रेस और वाम दल के विधायकों ने राजभवन मार्च किया। हालांकि, इस मार्च में आरजेडी के विधायक शामिल नहीं थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this