गोंडा
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की मृत्यु के बाद उनका स्मारक या अंत्येष्टि स्थल बनाने के नाम पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी में अब बृजभूषण शरण सिंह की एंट्री हो गई है। सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस को नए साल 2025 पर राजनीति में सीरियस हो जाने की नसीहत देते हुए कहा है कि स्मारक की मंजूरी मिलने के बावजूद बचकानी राजनीति हो रही है।
मनमोहन सिंह स्मारक विवाद पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और जब सरकार ने इसे मंजूरी दे दी या फिर प्रधानमंत्री का वचन ही अपने आप में एक मंजूरी है। गृहमंत्री ने भी मंजूरी दी है। उसके बाद इन लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। और मैं लगातार देख रहा हूं कि राहुल गांधी या कांग्रेस ऐसे मुद्दे उठा रही है जिनसे जनता को कोई सरोकार नहीं है। उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि क्या आपको याद नहीं कि आपने नरसिम्हा राव जी का कितना अपमान किया था? आप चाहते थे कि आपके परिवार के अलावा दिल्ली में किसी की समाधि ना बने। ये बचकानी हरकतें बंद करें… विपक्ष और राहुल गांधी का राजनीति में सक्रिय रहना बहुत जरूरी है, वे ऐसे मुद्दे उठाएं जिससे लोगों को फायदा हो।”
गौरतलब है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 27 दिसंबर को पंचतत्व में विलीन हो गए। निगम बोध घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार हुआ। था। अब इसे लेकर राजनीति जारी है। कांग्रेस और केंद्र सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा रही है और देश के पहले सिख प्रधानमंत्री के अपमान का आरोप लगा रही हैं। दरअसल, कांग्रेस ने मांग उठाई थी कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के पास हो और वहीं पर उनका स्मारक भी बनाया जाए।