5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए विनोद कांबली, लोगों से की शराब और नशीले...

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए विनोद कांबली, लोगों से की शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील

Published on

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली को करीब दो हफ्ते तक इलाज के बाद बुधवार दोपहर ठाणे जिले के भिवंडी स्थित एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें शाम करीब चार बजे अस्पताल से छुट्टी मिली। कांबली (52 वर्ष) को मूत्र संक्रमण और खिंचाव के कारण आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में डॉक्टरों ने कहा कि उनके मस्तिष्क में थक्के पाए गए हैं।

नए साल के संदेश में कांबली ने मीडिया से बात करते हुए लोगों से शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की और कहा कि बुरी आदतें किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकती हैं। कांबली का इलाज करने वाले डॉ. विवेक त्रिवेदी ने कहा कि कांबली अब ‘पूरी तरह से फिट’ हैं, हालांकि उन्हें कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल से निकलने से पहले कांबली टीम इंडिया की जर्सी पहनकर बल्ला चला रहे हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का इंटरनेशनल करियर
मुंबई में पैदा हुए 52 वर्षीय विनोद कांबली ने 1991 से 2000 के बीच 121 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक उल्लेखनीय करियर बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरुआत के बावजूद, उनकी मैदान के बाहर के लाइफस्टाइल ने समय के साथ उनके खेल को प्रभावित किया।

कांबली ने केवल 17 टेस्ट मैचों में 1084 रन बनाए, जिसमें उनकी औसत 54.20 की रही। उनके टेस्ट करियर में चार शतक शामिल थे, जिसमें 1993 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक शामिल था। एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) में, बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 104 मैचों में 32.59 के औसत से 2477 रन बनाए। उन्होंने इस प्रारूप में दो शतक और 14 अर्धशतक ठोके हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2000 में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...