7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहार: बीजेपी-जेडीयू में बन गई बात, खरमास में ही RJD को झटका...

बिहार: बीजेपी-जेडीयू में बन गई बात, खरमास में ही RJD को झटका देंगे नीतीश कुमार! जानें ‘MLC’ वाला नंबर गेम

Published on

पटना

बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में एनडीओ की ओर से जेडीयू उम्मीदवार उतारेगा। यह सीट आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है। चुनाव आयोग ने 23 जनवरी को मतदान की तारीख तय की है। नामांकन 6 जनवरी से शुरू होगा। विधानसभा में एनडीए के बहुमत होने के कारण जेडीयू की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

27 जुलाई 2024 को रद्द हुई थी सुनील सिंह की सदस्यता
दरअसल, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने से विधान परिषद में एक सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 23 जनवरी को वोटिंग होगी। इससे पहले 6 जनवरी से नामांकन शुरू होगा और 13 जनवरी तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 14 जनवरी को होगी। उम्मीदवार 16 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। मतगणना 23 जनवरी की शाम 5 बजे से होगी। बता दें कि सुनील सिंह की सदस्यता विधान परिषद की आचार समिति की सिफारिश पर 27 जुलाई 2024 को रद्द की गई थी। नए सदस्य का कार्यकाल 28 जून 2026 तक होगा।

जेडीयू की जीत लगभग तय
खबर है कि इस सीट पर जदयू को उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। अब सबकी नजरें जदयू पर टिकी हैं कि वह किसे अपना उम्मीदवार बनाता है। यह सीट विधानसभा कोटे की है। विधानसभा में एनडी के पास 131 विधायक हैं, जिसमें निर्दलीय भी शामिल हैं। इसके मुकाबले INDIA गठबंधन के पास 111 और AIMIM के पास एक विधायक है। संख्याबल के हिसाब से यह सीट एनडीए के खाते में जाने की पूरी संभावना है। इसलिए जेडीयू की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

किस पार्टी के पास कितने विधायक
बिहार विधानसभा में बीजेपी के 80, आरजेडी के 77, जेडीयू के 45, कांग्रेस के 19, CPI(ML) के 11, HAM के 4, CPI के 2, CPM के 2, AIMIM का 1 और 2 निर्दलीय विधायक हैं। कुल मिलाकर विधानसभा में 243 सदस्य हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this