12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorized'हिन्दुस्तान के गांव का लड़का नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता...

‘हिन्दुस्तान के गांव का लड़का नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है’, दिलजीत दोसांझ से बोले PM मोदी

Published on

नई दिल्ली,

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सिंगर ने पीएम के साथ अपनी इस मुलाकात को यादगार बताते हुए साल 2025 की एक शानदार शुरुआत बताया है. उन्होंने अंत में प्रधानमंत्री को अपने दिल-लुमिनाटी के भारत दौरे का एक पोस्टर भी भेंट किया.

दिलजीत ने पीएम से मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की हैं, जिसमें वह पीएम मोदी के साथ बातचीत कर रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में पीएम मोदी सिंगर की पीठ थपथपाते हुए आशीर्वाद दे रहे हैं. दिलजीत ने पीएम के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर एक्स पर लिखा, ‘साल 2025 की शानदार शुरुआत, पीएम मोदी के साथ यादगार मुलाकात. हमने बेशक संगीत समेत कई चीज़ों पर बात की.’

‘आप जीतते जा रहे हैं दिल’
वहीं, पीएम और दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पीएम मोदी सिंगर से बातचीत कर रहे हैं. वीडियो में पीएम कहते हैं कि हिन्दुस्तान के गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है. पीएम ने ये भी कहा कि आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा तो आप जीतते ही जाते हो लोगों को.

इसके इतर दिलजीत पीएम से कहते हैं कि हम पढ़ते थे कि मेरे भारत महान, जब मैं पूरा भारत घूमा तो मुझे पता चला, क्यों कहते थे मेरे भारत महान. इस पर पीएम कहते हैं कि सच में भारत की विशेषता अपने-आप में एक शक्ति है.

‘सबसे बड़ा जादू है योग’
वीडियो में आगे दिलजीत कहते हैं, ‘भारत में सबसे बड़ा जादू जिसको कहते हैं वो योग है. इस पर पीएम कहते हैं, जिसने योग को अनुभव किया है. वो उसकी ताकत जानता है.’सिंगर ये भी कहते हैं कि मैंने हाल ही में आपका एक इंटरव्यू देखा था. हमारे लिए आप प्रधानमंत्री एक बहुत बड़ा पद है, पर इसके पीछे कई बार एक मां, बेटे खो जाता है. जिसे हम कई बार भूल जाते हैं.

हाल ही में दिलजीत ने अपना कार्यक्रम पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को समर्पित करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया, जिनका 26 दिसंबर, 2025 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वीडियो में उन्होंने कहा, “आज का संगीत कार्यक्रम पूर्व दिवंगत प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित है. उन्होंने हमारे देश का नेतृत्व किया, वह बहुत ही साधारण जीवन जीते थे. वह कभी जवाब नहीं देते थे या गलत बातें नहीं करते थे, जो कि राजनीति जैसे पेशे में बिल्कुल असंभव है.’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...