10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यUP: हाथ में गदा, अगल-बगल गनर... संभल में किष्किंधा रथयात्रा के दौरान...

UP: हाथ में गदा, अगल-बगल गनर… संभल में किष्किंधा रथयात्रा के दौरान CO अनुज चौधरी का वीडियो

Published on

संभल ,

हनुमान जी की जन्मस्थली कर्नाटक से किष्किंधा रथयात्रा लेकर संभल के प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर पहुंचे गोविंदानंद सरस्वती महाराज ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान रथयात्रा को मुस्लिम बहुल खग्गू सराय इलाके में घुमाया गया. यात्रा के बीच में सीओ अनुज चौधरी का अलग अंदाज देखने को मिला, जिसकी अब चर्चा हो रही है.

दरअसल, किष्किंधा रथयात्रा को लेकर संभल पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे. खुद सीओ अनुज चौधरी हाथ में गदा लेकर रथयात्रा के आगे-आगे चल रहे थे. इसका वीडियो भी सामने आया है.

वहीं, हाथ में गदा लेकर चलने के सवाल पर सीओ ने कहा कि रथयात्रा के सामने खड़े रहने के दौरान गुरु जी ने इसे उनके हाथ में दे दिया था. वर्दी में गदा हाथ में लेना कोई पाप तो नहीं है. सनातन के साथ-साथ अन्य सभी लोगों को सुरक्षा-व्यवस्था देने के लिए हम यहां पर मौजूद हैं. कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई, सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ.

आपको बता दें कि हनुमान जी की जन्म स्थान किष्किंधा से चली रथयात्रा भगवान कल्कि की स्थली संभल पहुंची है. यहां पर रथयात्रा का भव्य स्वागत हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भजन-कीर्तन करते हुए इस रथयात्रा का हिस्सा बने. ये यात्रा 46 साल बाद प्रशासन द्वारा खुलवाए गए खग्गू सराय के प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर भी पहुंची.

श्री राम, जय राम, जय जय राम और जय बजरंगबली के जयकारों के बीच गोविंदानंद सरस्वती महाराज भगवान हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर प्राचीन मंदिर में गए. विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कई थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे. यात्रा समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के सामने से भी गुजरी.

इन सबके बीच स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान के ज्यादातर अवतार भारतवर्ष में ही हुए हैं. स्कंद पुराण में संभल में भगवान कल्कि के अवतार को लेकर स्पष्ट उल्लेख है. जैसे रामजन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि चमक रही है अब वैसे ही भविष्य के 10वें अवतार की स्थली का भी उद्धार होना चाहिए.

स्वामी गोविंदानंद ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि जैसे अयोध्या को विकसित किया है वैसे ही भगवान कल्कि के अवतार के लिए जानी जाने वाली संभल की धरती को भी डेवलप किया जाए.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...