5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअब बहाना नहीं... लापरवाह खिलाड़ियों पर जमकर भड़के गौतम गंभीर, ड्रेसिंग रूम...

अब बहाना नहीं… लापरवाह खिलाड़ियों पर जमकर भड़के गौतम गंभीर, ड्रेसिंग रूम की बातें हुई लीक

Published on

सिडनी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम में उथल-पुथल मचा हुआ है। खास तौर से कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। रोहित शर्मा को लेकर यह बात निकलकर सामने आई है कि वह आखिरी टेस्ट से बाहर हो सकते हैं जबकि गौतम गंभीर ने उन खिलाड़ियों को डांट लगाई जो इस सीरीज में लापरवाही भरे शॉट खेलकर आउट हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम में हुई बातचीत भी लीक हो गई है। इस लीक बातचीत में गंभीर की तरफ से खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया गया है कि परफॉर्मेंस ही टीम में आपकी जगह तय करेगा। अगर आप टीम की जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं तो फिर आपकी जगह नहीं बनती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी आए थे गौतम गंभीर
सिडनी टेस्ट से पहले कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा, भारतीय क्रिकेट तब तक सुरक्षित हाथों में है जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं। आपको ड्रेसिंग रूम में सिर्फ एक ही जीत रख सकती है वह है आपका प्रदर्शन। ये मैं ईमानदारी से कह रहा हूं सभी के लिए ईमानदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा, यहां सिर्फ एक प्रवृत्ति और एक ही चर्चा है कि टीम आपके लिए सबसे पहले है। यही सबके लिए मायने भी रखता है। आपको वैसा ही खेलना होगा जैसा की टीम को आपसे जरूरत है। आप टीम गेम अपना स्वाभाविक खेल खेल सकते हैं, लेकिन अगर टीम को आपकी जरूरत है तो आपको एक निश्चित तरीके से खेलने की जरूरत है।’ बता दं कि गौतम गंभीर ने ये बात उन खिलाड़ियों के लिए कही जो BGT में लापरवाह तरीके से आउट हुए हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...