8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'आतंकियों को घुसने दे रही BSF, बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश',...

‘आतंकियों को घुसने दे रही BSF, बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश’, ममता का केंद्र पर बड़ा हमला

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सीएम ममता ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर भी गंभीर आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि BSF बांग्लादेश से आतंकियों को बंगाल में घुसने दे रही है.

ममता बनर्जी ने केंद्र पर बंगाल में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. ममता ने बंगाल में इन गतिविधियों के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार और BSF को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने दावा किया है कि केंद्र के पास भी इस काम का कोई ब्लूप्रिंट है. ममता बनर्जी ने ये सभी दावे आज (2 जनवरी) प्रशासनिक बैठक के दौरान कही हैं.

सीमा की सुरक्षा हमारे हाथ में नहीं: ममता
बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने कहा,’BSF अलग-अलग इलाकों से बंगाल में घुसपैठ करा रही है. बीएसएफ महिलाओं पर अत्याचार भी कर रही है. मैं डीजीपी से कहूंगी कि वे जांच करें कि किन जगहों से लोगों को बीएसएफ ने घुसने दिया है, क्योंकि सीमा हमारे हाथ में नहीं है. अगर कोई आरोप लगाता है कि टीएमसी घुसपैठ करवा रही है तो मैं कहूंगी कि सीमा बीएसएफ के अधीन है और बीएसएफ ही ये सब कर रही है, इसलिए हमें दोष न दें और घुसपैठ के लिए टीएमसी पर आरोप न लगाएं.’

CM का दावा- केंद्र के पास सारी जानकारी
ममता बनर्जी ने आगे कहा,’TMC बीएसएफ की सुरक्षा नहीं कर रही है. लेकिन पुलिस के पास सारी जानकारी है. केंद्र के पास सारी जानकारी है. राजीव कुमार ने मुझे कुछ जानकारी दी है और मुझे कुछ स्थानीय जानकारी भी मिली है. मैं इस संबंध में एक पत्र लिखूंगी. मैं यहां और बांग्लादेश में भी शांति चाहती हूं. हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है. अगर मुझे नजर आएगा कि कोई मेरे राज्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है तो मैं विरोध करूंगी.’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this