12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedभारत ने ऐसा क्‍या किया जो खुश हो गया चीन, दिल्‍ली में...

भारत ने ऐसा क्‍या किया जो खुश हो गया चीन, दिल्‍ली में कम्युनिस्ट राजदूत ने जमकर तारीफ की

Published on

बीजिंग

कम्युनिस्ट देश चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग्लोबल टाइम्स का ग्राफिक शेयर कर लिखा कि ऑफशोर बिजनेस सर्विसेज के लिए चीन और भारत दुनिया के शीर्ष गंतव्यों में शामिल हैं। इस ग्राफिक में ऑफशोर बिजनेस सर्विसेज में अव्वल 10 देशों की सूची का उल्लेख किया गया है। इसमें भारत को ग्लोबल सर्विसेज लोकेशन इंडेक्स में 6.91 के स्कोर के साथ शीर्ष पर दिखाया गया है। वहीं, चीन 6.67 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है।

ग्लोबल सर्विसेज लोकेशन इंडेक्स को हर साल जारी किया जाता है। इसमें बताया जाता है कि दुनिया के कौन से देश ऑफशोर बिजनेस सर्विसेज के लिए दुनिया की पसंदीदा हैं। इसके लिए शीर्ष देशों का चयन करते समय बदलती बाजार मांगों, शिक्षा प्रणाली, श्रम बाजार की स्थितियों, आव्रजन नीतियों, सरकारी समर्थन और डिजिटल बुनियादी ढांचे जैसे कारकों का विश्लेषण किया जाता है। इन सभी मापदंडों पर परखने के बाद ही शीर्ष देशों की सूची तैयार की जाती है।

क्या होता है ऑफशोर बिजनेस सर्विसेज
सरल शब्दों में किसी दूसरे देश के बिजनेस को कहीं और बैठकर अंजाम देना ही ऑफशोर बिजनेस सर्विसेज है। जब कोई व्यवसाय किसी दूसरे देश में किसी तीसरे पक्ष को विशिष्ट कार्य या सेवाएं करने के लिए नियुक्त करता है तो उसे ऑफशोर बिजनेस सर्विसेज कहा जाता है। इससे व्यवसायों को लागत कम करने, विशेष कौशल तक पहुंचने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अक्सर विकसित देशों की बड़ी कंपनियां विकासशील देशों में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करती हैं।

ऑफशोर बिजनेस के फायदे क्या हैं
ऑफशोर बिजनेस सर्विसेज के बहुत लाभ हैं। इससे कंपनियों को काम करने में लचीलापन मिलता है। अक्सर मल्टीनेशनल कंपनियां ऑफशोर बिजनेस मॉडल को अपनाती हैं। इससे किसी विशेष देश में पैदा हुए हालातों से कंपनी के ऊपर कोई बड़ा असर नहीं होता। कंपनी को अपनी जरूरत के हिसाब से काम करने की सहूलियत मिल जाती है। इसके अलावा कंपनियों को कुशल कर्मियों तक पहुंच मिल जाती है। जो कम वेतन पर कंपनी को ज्यादा मुनाफा प्रदान करते हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...